Abhishek Sharma: रोहित शर्मा ने टी-20 विश्व कप 2024 के बाद भारतीय टी-20 टीम से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। उनके अलावा विराट कोहली ने भी इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। रोहित और विराट के संन्यास के बाद कई युवा खिलाड़ियों को टी-20 प्रारूप में अजमाया जा रहा है। साल 2024 में अभिषेक शर्मा को जिम्बाब्वे दौरे पर पहली बार भारतीय टीम से खेलने का मौका मिला। हालांकि उन्होंने काफी कम समय में ही रोहित शर्मा को ज्यादा छक्के मारने के मामले में पीछे छोड़ दिया है। वह छक्के जड़ने के मामले में अब नंबर 1 भारतीय बल्लेबाज गए हैं।
रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे
अभिषेक साल 2024 में बतौर भारतीय सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। अभिषेक भारत और आईपीएल को मिलाकर अब तक 51 छक्के जड़ चुके हैं, जबकि रोहित शर्मा ने इस साल 46 छक्के जड़े हैं। वहीं तीसरे स्थान पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने इस साल 45 छक्के अपने नाम कर लिए हैं। चौथे स्थान पर शिवम दुबे हैं, जिन्होंने 43 छक्के जड़े हैं। अभिषेक ने आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए बतौर सलामी बल्लेबाज पूरे सीजन में छक्कों की बौछार लगाई थी। आक्रामक बल्लेबाजी की वजह से उन्हें इस साल ही जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई 5 मैच की टी-20 सीरीज के लिए चुना गया था। उन्होंने इस सीरीज में शतकीय पारी भी खेली थी।
बांग्लादेश के खिलाफ नहीं चला बल्ला
जिम्बाब्वे दौरे के बाद अभिषेक को बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही 3 मैच की टी-20 सीरीज में मौका दिया गया है। लेकिन पहले मैच में उन्होंने खासा कमाल नहीं किया। वह 7 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्का की मदद से 16 रन बनाकर रन आउट हो गए थे। भारत को अभिषेक से दूसरे मैच में बड़ी पारी की उम्मीद होगी। भारत के लिए अब तक खेले गए 6 टी-20 मैच में बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने 28 की औसत के साथ 140 रन बनाए हैं, इस दौरान उन्होंने 179.49 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की है।
ये भी पढ़ें: ICC Women’s World Cup: भारत के हारने के बाद कैसा है पॉइंट्स टेबल का हाल? कहां खड़ी है टीम इंडिया
संबंधित खबरें
मिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
3 mins agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
19 mins agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
26 mins agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
59 mins agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
1 hr agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
2 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines