WTC Final 2025: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला इंग्लैंड के लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। अभी तक मैच में 2 दिन का खेल खत्म हो चुका है और दोनों ही दिन तेज गेंदबाजों का कहर देखने को मिला। 2 दिन के अंदर लॉर्ड्स की पिच पर 28 विकेट गिर चुके हैं। जिसके बाद टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने लॉर्ड्स की पिच पर बड़ा सवाल उठाया है।
आकाश चोपड़ा ने उठाया सवाल
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेट आकाश चोपड़ा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने लॉर्ड्स की पिच पर सवाल उठाते हुए कहा “2 दिन के अंदर की लॉर्ड्स टेस्ट में 28 विकेट गिर गए, जिसको लेकर मेरा सवाल है कि अगर भारत की पिच पर ऐसा हो जाता तो क्या वे वेस्टर्न मीडिया इसकी आलोचना नहीं करने लग जाती। लेकिन अब ये इंग्लैंड की पिच को स्पोर्टिंग पिच कहेंगे।”
मैच के पहले दिन गिरे थे 14 विकेट
पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 212 रन पर सिमट गई थी। जिसमें साउथ अफ्रीका की तरफ से कागिसो रबाड़ा ने 5 विकेट चटकाए थे। इसके बाद पहले दिन साउथ अफ्रीका की भी कुछ खास शुरुआत नहीं हुई थी और पहले दिन का खेल कत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने 43 रन के अंदर 4 विकेट गंवा दिए थे। कुल मिलाकर पहले दिन 14 विकेट गिरे थे।
इसके बाद दूसरे दिन साउथ अफ्रीका की टीम 138 रनों पर ढेर हो गई थी। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कप्तान पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 6 विकेट हासिल किए थे। वहीं दूसरी पारी में फिर दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की भी खराब शुरुआत रही थी और एकबार फिर से गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला था।
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया के 144 रन पर 8 विकेट गिर गए थे। साउथ अफ्रीका की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रबाड़ा और लुंगि एनगिडी ने 3-3 विकेट चटकाए थे। अभी तक इस टेस्ट मैच में गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला है।