Neeraj Yadav: खेल जगत में शोक की लहर छा गई है. तीन बार के एशियन पैरा गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने आत्महत्या कर ली है. मंगलवार की रात फ्लैट पर नीरज ने अपनी जान ले ली. बताया जा रहा है कि 42 साल के इस पैरा एथलीट ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. नीरज F55 कैटेगरी में खेलते थे. दिल्ली के GTB अस्पताल में उनका पोस्टमॉर्टम चल रहा है और अभी तक उनके इस कदम के पीछे का ठोस कारण सामने नहीं आया है.
नीरज यादव ने दुनिया को कहा अलविदा
TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, 42 वर्षीय पैरा एथलीट और जेवलिन थ्रोअर नीरज यादव ने आत्महत्या की है. जहर खाने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. नीरज के साथी एथलीट पैराओलंपिक चैंपियन सुमित अंतिल और विपिन कसाना अस्पताल में थे. अभी तक नीरज के इस कदम के पीछे की वजह सामने नहीं आई है. भारत के चीफ पैरा एथलीट्स कोच एस सत्यनारायण ने TOI से बात करते हुए नीरज की आत्महत्या के बारे में बात की.
सत्यनारायण ने कहा, ‘हां, नीरज यादव का आत्महत्या के चलते निधन हो गया. अभी तक मुझे सिर्फ इतना पता चला है. मुझे बताया गया है कि उन्होंने पिछली रात को अपने फ्लैट पर जहर खा लिया था. यह काफी बुरी और दुखद खबर है.’ कोच ने यह भी बताया कि यादव शायद हालिया पैरा गेम्स का हिस्सा नहीं बन पाने से बेहद निराश थे और यह उनके चौंकाने वाले कदम के पीछे का कारण हो सकता है. बता दें कि डोपिंग सस्पेंशन के कारण वह पैरा गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाए.
एस सत्यनारायण ने आगे कहा, ‘वह एशियन पैरा गेम्स में हिस्सा लेने के बारे में सोच रहे थे. इस प्रतियोगिता में मेडल जीतने से सरकार की ओर से काफी बड़ा इनाम मिलता है और नौकरी पाने का भी मौका होता है. हालांकि, सस्पेंशन खत्म नहीं हुआ और वह टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाए. संभवतः इस बात का उन पर काफी बुरा असर पड़ा. हालांकि, अभी हम इस विषय में कुछ नहीं कह सकते.’
ये भी पढ़ें:- French Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना, साउथ कोरिया की आन से यंग ने रचा इतिहास
कैसा था नीरज यादव का सफर?
उत्तर प्रदेश के नीरज यादव भारत के सबसे सफल पैरा एथलीट्स में से एक थे. उन्हें 7 साल की उम्र में पोलियो रेसिडुअल पैरालिसिस हुआ था. इसके बावजूद उन्होंने खेल के प्रति अपनी रुचि नहीं छोड़ी. उन्होंने 2005 से 2012 तक व्हीलचेयर टेनिस में हिस्सा लिया. इसके बाद वह पैरा एथलेटिक्स का हिस्सा बने. 2015 में स्टेट एथलेटिक्स मीट में उन्होंने शॉटपुट, जैवलिन और डिस्कस इवेंट में गोल्ड मेडल जीता. 2018 के एशियन पैरा गेम्स में उन्होंने मेंस F55 जैवलिन थ्रो इवेंट में गोल्ड जीता. 2023 में उन्होंने जैवलिन और डिस्कस इवेंट में गोल्ड मेडल जीता. भारत की पैरा एथलेटिक्स में सफलता में उनका भी बड़ा किरदार रहा.
ये भी पढ़ें:- Asian Para Games: भारतीय एथलीटों ने रचा इतिहास, पार किया 100 मेडल का आंकड़ा
संबंधित खबरें
कब, कहां और कैसे LIVE देखें भारत-जिम्बाब्वे के बीच तीसरा ODI? जानें तरीका
39 mins agoचौथे T20I से बाहर हो जाएंगे सैमसन? सूर्यवंशी को लेकर अय्यर लेंगे बड़ा फैसला
41 mins agoकब और कहां खेला जाएगा IND-NZ के बीच चौथा T20I मैच? नोट कर लें शेड्यूल
1 hr agoWBBL में खेलेंगी यास्तिका भाटिया, ब्रिस्बेन हीट की जर्सी में आएंगी नजर
2 hrs agoतीसरे T20I में जीत के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं 4 बदलाव
3 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे T20I में टूटेगा 11 साल का रिकॉर्ड
3 hrs agoआखिरी 6 गेंदों में 4 विकेट... मिचेल स्टार्क ने घातक गेंदबाजी से मचाई तबाही
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा WPL 2027 ऑक्शन? जानें LIVE स्ट्रीमिंग से जुड़ी डिटेल्स
5 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को फिर बैठना होगा बाहर, दिनेश कार्तिक ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoअभिषेक के जश्न पर ईशान ने ली चुटकी, बोले-दूसरों की मेंटल हेल्थ खराब करता है
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines