भारत-न्यूजीलैंड चौथे T20I में टूटेगा 11 साल का रिकॉर्ड, अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी के जादू से ईडन पार्क हाउसफुल

न्यूजीलैंड में भारतीय टीम का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. चौथा टी20 मैच 30 अक्टूबर को ईडन पार्क, ऑकलैंड में खेला जाएगा. इस मैच की सारी टिकटें पहली ही बिक चुकी हैं. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने इसकी जानकारी दी.

IND vs NZ

भारत-न्यूजीलैंड चौथे टी20 मैच को लेकर अपेडट (Image: Instagram/indiancricketteam)

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज चल रही है. तीन मुकाबले हो चुके हैं. तीनों में भारत ने शानदार जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है. तीसरे टी20 में तो वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी ने न्यूजीलैंड को बुरी तरह धो दिया. अभिषेक ने तूफानी पारी खेलते हुए शतक लगाया. अब चौथे टी20 की बारी है. भारतीय टीम का क्रेज इतना ही है कि चौथे टी20 की सभी टिकटें बिक चुकी हैं. बड़ी संख्या में फैंस मुकाबला देखने आने वाले हैं.

विज्ञापन

भारतीय टीम का जलवा बरकरार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा T20I ईडन पार्क, ऑकलैंड में 30 अक्टूबर को खेला जाएगा. भारतीय टीम का जलवा देखने के लिए स्टेडियम पहले से ही हाउसफुल हो चुका है. ईडन पार्क में पिछले 11 साल का रिकॉर्ड टूट जाएगा. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने आगामी मैच को लेकर बड़ी जानकारी दी है. कहा गया है कि 30 अक्टूबर को होने वाले मैच की सभी टिकटें बिक गई हैं. ईडन पार्क की क्षमता करीब 41000 है. इसका मतलब है कि पूरा मैदान खचाखच भरा रहेगा. 2015 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच हुए सेमीफाइनल मैच के बाद पहली बार इतने फैंस मैदान पर आएंगे. 11 साल बाद अब बड़ा रिकॉर्ड टूटने वाला है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: आखिरी 6 गेंदों में 4 विकेट… मिचेल स्टार्क ने घातक गेंदबाजी से मचाई तबाही, साउथ अफ्रीका 329 रनों पर ढेर

अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने मचाई तबाही

तीसरे टी20 में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने खूब तबाही मजाई है. इस वजह से ही चौथे टी20 मैच की सारी टिकटें आसानी से बिक गई हैं. भारतीय टीम को तीसरे मुकाबले में 199 रनों का लक्ष्य मिला हुआ था. टीम इंडिया ने आसानी से ये मैच जीत लिया. इस बार अभिषेक शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग करने आए. दोनों ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं. वैभव और अभिषेक ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 43 गेंदों में 133 रनों की साझेदारी कर मैच एकतरफा कर दिया. न्यूजीलैड के गेंदबाज पर दोनों को देखते ही रह गए. वैभव ने 19 गेंदों में 45 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 4 सिक्स लगाए.

विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ अभिषेक शर्मा ने तो कहर ढा दिया. उन्होंने 38 गेंदों में 113 रन बना डाले. अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 11 सिक्स लगाए. मैदान के चारोंं तरफ उन्होंने शॉट्स मारे. न्यूजीलैंड के किसी भी बल्लेबाजो को उन्होंने नहीं छोड़ा. भारत ने आसानी से 6 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया. भारतीय टीम ने अभी तक तीनों मैचों में अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ