तीसरे T20I में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद वैभव सूर्यवंशी को बैठना होगा बाहर, दिनेश कार्तिक ने दिया बड़ा बयान

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20I में 19 गेंदों पर 45 रनों की शानदार पारी खेली. हालांकि, पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक को लगता है कि ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद वैभव सूर्यवंशी को बाहर बैठना पड़ सकता है.

vaibhav sooryavanshi abhishek sharma

वैभव सूर्यवंशी ने तीसरे T20I मैच में शानदार बल्लेबाजी की है (Image: PTI)

Vaibhav Sooryavanshi: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20I मैच में ताबड़तोड़ प्रदर्शन किया. अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की धुआंधार पारियों के दम पर भारत ने 199 रनों के लक्ष्य का आसानी से पीछा कर लिया. वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंदों में 45 रन जड़े. अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए. वैभव ने इस पारी के जरिए बता दिया है कि वह प्लेइंग 11 में बने रहने के हकदार हैं. हालांकि, दिनेश कार्तिक को लगता है कि सूर्यवंशी को अगले मैच में बाहर बैठना पड़ सकता है.

विज्ञापन

दिनेश कार्तिक का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान

ईशान किशन को पहले T20I मैच में चोट आई थी, जिस वजह से वह दूसरे और तीसरे मुकाबले में हिस्सा नहीं ले पाए. उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में जगह मिली. दिनेश कार्तिक का मानना है कि अगर ईशान किशन फिट हो गए, तो वैभव को बाहर बैठना पड़ सकता है. कार्तिक ने यह बात भी सामने रखी कि 3-0 से सीरीज पर कब्जा करने के बाद अगर अगले दो मैचों में टीम मैनेजमेंट नए खिलाड़ियों को मौका देना चाहे, तो वैभव प्लेइंग 11 में बने रह सकते हैं.

विज्ञापन

दिनेश कार्तिक ने क्रिकबज से बात करते हुए कहा, ‘मुझे इसमें कोई परेशानी नजर नहीं आती है. अगर हर कोई उपलब्ध है, तो वैभव सूर्यवंशी को अपने मौके का इंतजार करना पड़ेगा. यह तीनों ही शानदार हैं. यह खराब चीज है लेकिन एक तथ्य है. यह कहने वाली बात नहीं है कि ऑकलैंड में ही सुपर स्मैश के सबसे बड़े स्कोर बने हैं और यह हाई स्कोरिंग ग्राउंड है. हमें इंतजार करके देखना होगा कि टीम इंडिया और न्यूजीलैंड अब सीरीज में किस तरह की पिचों पर खेलती है. अब वे चाहे, तो अन्य खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं.’

विज्ञापन

टीम में बदलाव करना बेहतर: दिनेश कार्तिक

भारत ने 3-0 से सीरीज जीत ली है. कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, मयंक यादव और शिवम दुबे जैसे बड़े खिलाड़ी बाहर बैठे हैं. दिनेश कार्तिक को लगता है कि टीम मैनेजमेंट को अन्य खिलाड़ियों को मौका देकर बदलाव करना चाहिए. हालांकि, उन्हें जीत की आदत खत्म नहीं करनी चाहिए. उन्होंने कहा, ‘मुझे पता है कि वह नीचे तक बल्लेबाजी क्यों रखना चाहते हैं और यह भारत के लिए सफल प्रयोग भी रहा है. जीतना एक आदत और मानसिकता है. इसी वजह से अगर आप बदलाव करना चाहते हैं और आपको हार भी स्वीकार्य नहीं है, तो फिर वैसी ही टीम के साथ जा सकते हैं. अगर आप हार स्वीकार नहीं करना चाहते, क्योंकि आपने 3-0 से सीरीज जीत ली है, तो यह अलग बात है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ