Moon Changes Color Just Like a Chamaeleon: यह बात हर कोई जानता है कि अमावस को चांद नहीं निकलता। इसके अलावा महीने में 29 दिन यह अलग-अलग रंग और आकार में दिखाई देता है, लेकिन यह बात बहुत कम लोग जानते होंगे कि चांद के कितने रंग हैं। हाल ही में एक फोटोग्राफर के कैमरे की कलेक्शन से निकली एक तस्वीर से चांद की अलग-अलग 48 शेड्स सामने आई हैं। सोशल मीडिया पर वायल हो रही इस तस्वीर को लेकर यूजर्स की तरफ से तरह-तरह के कमेंट्स किए जा रहे हैं। कुछ ने तो यहां तक भी लिखा है, ‘गिरगिट तो यूं ही बदनाम है, रंग चांद भी कुछ नहीं बदलता…’।
इस अनोखी तस्वीर को इटली की फोटोग्राफर मार्सेला गिउलिया पेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट Marcella_Giulia_Pace पर शेयर किया है। असल में पेशे से टीचर मार्सेला नेचर फोटोग्राफी का भी शौक रखती हैं। अपने इसी शौक के चलते मार्सेला ने चांद की बहुत सारी फोटोज अपने कैमरे से ली हैं। पता चला है कि चांद के बदलते रंगों को सहेजने की चाहत में मार्सेला पिछले करीब 10 साल से चांद पर लगातार नजर रखे हुए हैं। उन्हीं में से कुछ तस्वीरों को कंपाइल करके एक कोलाज के रूप में उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: NASA सूर्य ग्रहण के बीच लॉन्च करेगा तीन रॉकेट; इंडियन साइंटिस्ट की देखरेख में चल रहा मिशन
<
>
यह भी पढ़ें: सूर्य से आएगी अगली बड़ी तबाही? वैज्ञानिकों को मिले भीषण तूफान के प्रमाण
इस बात में कोई दो राय नहीं, अक्सर हम छत पर टहलते-टहलते चांद को निहार रहे होते हैं तो यह सफेद ही नजर आता है। हालांकि कभी-कभार यह लाल या नारंगी भी दिखाई पड़ता है, लेकिन इस तस्वीर में प्रकृति प्रेमी मार्सेला ने दुनिया को चांद के 48 रंग दिखाए हैं। इन शेड्स में देखा जा सकता है कि कभी-कभी चांद बैंगनी रंग का भी हो जाता है। अब मार्सेला की तरफ से शेयर की इस तस्वीर को देखकर लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा। यही वजह है कि लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘ऐसा लग रहा है कि यह कोई कलर पैलेट है’। एक शख्स ने सवालिया लहजे में लिखा है, ‘ये चांद है या गिरगिट?’। एक यूजर ने लिखा है कि अब तक उसे लगता था-चांद सिर्फ सफेद है, लेकिन अब ये भ्रम दूर हो गया है। इसके अलावा कई ने यहां तक भी लिखा है, ‘गिरगिट तो यूं ही बदनाम है, रंग चांद भी कुछ नहीं बदलता…’।
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर को धरती से टकरा सकता जबरदस्त सौर तूफान, भारत पर क्या होगा असर?
1 day agoसुपर-डुपर अल नीनो मजबूत, धरती के बड़े हिस्से में बढ़ेगी गर्मी
3 days agoफ्रांसिस हैल्जेन ने जीता फिजिक्स का नोबेल प्राइज 2026
5 days ago'ऑप्टोजेनेटिक्स' पर काम करने वाले 3 साइंटिस्ट्स को मेडिसिन में नोबेल प्राइज
6 days agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino
9 days agoSpaceX का रॉकेट Starship लॉन्च, वहां जाने का इरादा जहां कोई इंसान न गया हो
13 days agoअंतरिक्ष में मिल गया जीवन? करोड़ों किमी दूर एक ग्रह से आ रहे रेडियो सिग्नल
15 days agoAI बताएगा बारिश का हाल, लेकिन 2070 की तैयारी आज से करनी होगी
16 days agoचक्रवात का कैसे पड़ा नाम 'अर्नब', क्या मचाने वाला है कोहराम?
19 days agoSunita Williams: 'पृथ्वी पर किस चीज को हम लेते हैं फॉर ग्रांटेड, जो स्पेस में नहीं?'
32 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines