हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Chhath Puja 2025: छठ पर्व पर महिलाएं क्यों लगाती हैं नाक से लेकर सिर तक टीका? जानें नारंगी सिंदूर लगाने का महत्व

Chhath Puja 2025: छठ पर्व के दौरान महिलाएं नारंगी सिंदूर लगाती है. महिलाएं यह सिंदूर का टीका नाक से लेकर मांग तक लगाती है. इसका क्या महत्व है और महिलाएं नारंगी रंग का लंबा टीका क्यों लगाती हैं चलिए जानते हैं.

विज्ञापन

Chhath Puja 2025: छठ पूजा का व्रत कठिन वर्तों में से एक माना जाता है. छठ पूजा पर व्रती श्रद्धालु 36 घंटे तक निर्जला व्रत रखकर पूजा-अर्चना करते हैं. छठ पूजा पर सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है. आजड 25 अक्टूबर को नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है. जिसका समापन 28 अक्टूबर को उषा अर्घ्य के साथ होगा. छठ महापर्व आस्था, समर्पण और शुभता का प्रतीक माना जाता है. छठ के शुभ अवसर पर महिलाएं नारंगी रंग का लंबा टीका लगाती है. महिलाएं नाक से लेकर मांग तक टीका लगाती है. चलिए आपको बताते हैं कि, इस तरह से नारंगी टीका क्यों लगाया जाता है?

छठ पर्व पर नारंगी टीका लगाने का महत्व

आमतौर पर महिलाएं लाल सिंदूर लगाती है लेकिन छठ पर्व के दौरान नारंगी रंग का टीका लगाया जाता है. बता दें कि, नारंगी टीका लगाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है. छठ पर्व पर सूर्य भगवान की पूजा की जाती है नारंगी रंग सूर्य का प्रतीक माना जाता हैै. इसके साथ ही नारंगी रंग को पवित्रता, ऊर्जा और आध्यात्मिकता से जोड़कर देखा जाता है. यह एक वजह से है कि, महिलाएं छठ पूजा के दौरान नारंगी रंग का टीका लगाती हैं.

ये भी पढ़ें – Chhath Puja 2025: कब है छठ पूजा? क्यों मनाया जाता है छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय, खरना से उषा अर्घ्य तक की तारीख

विज्ञापन

क्या है नाक से सिंदूर लगाने की परंपरा?

महिलाएं छठ पर्व के दौरान नाक से लेकर मांग तक सिंदूर लगाती हैं. बिहार और पूर्वांचल में अधिकांश तौर पर इस तरह ही सिंदूर लगाया जाता है. इसको लेकर मान्यता है कि, नाक से सिंदूर लगाने का अर्थ है व्रती महिलाा पूरी श्रद्धा के साथ सूर्य देव को अर्घ्य दे रही हैं. इसके साथ ही नाक से सिंदूर लगाना घर-परिवार की सुख-समृद्धि के लिए शुभ माना जाता है. यह भी मान्यता है कि, सिंदूर जितना लंबा होगाा पति की उम्र उतनी ही लंबी होगी और घर-परिवार में खुशहाली आएगी.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola