Vidur Niti: महाभारत के महान विद्वान और नीति-विशेषज्ञ विदुर ने ‘विदुर नीति’ में जीवन के अनेक रहस्यों को उजागर किया है। उन्होंने बताया है कि इस संसार की सबसे शक्तिशाली चीज है- ‘समय’। विदुर कहते हैं कि जिसने समय को समझ लिया, उसने सफलता, धन और सम्मान का मार्ग पकड़ लिया। इसे मानने और समझने वाले लोग जल्द ही करोड़पति बन सकते हैं। आइए इसे विस्तार से समझते हैं।
समय है सबसे बड़ा गुरु
समय सभी के लिए समान होता है। यह अमीर-गरीब, ऊंच-नीच में भेद नहीं करता। न यह रुकता है, न दोबारा लौटता है। इसलिए जो समय का आदर करता है, वह जीवन में कभी असफल नहीं होता। विदुर के अनुसार, समय का सही उपयोग करने वाला व्यक्ति अपने भाग्य को स्वयं रच सकता है।
लक्ष्य प्राप्ति का रहस्य
विदुर नीति कहती है- ‘सही समय पर लिया गया निर्णय ही सफलता की कुंजी है।’ जो व्यक्ति समय रहते अपने कार्यों को पूरा करता है, वह कम संघर्ष में भी बड़ा लक्ष्य पा लेता है। इसके विपरीत जो लोग समय गवां देते हैं, उन्हें भविष्य में पछताना पड़ता है।
मां लक्ष्मी की कृपा
विदुर के अनुसार, समय की कद्र करने वालों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। ऐसे लोग सही समय पर सही कार्य करते हैं, जिससे उनकी राहें आसान हो जाती हैं। विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई, युवावस्था में कर्म और हर उम्र में समय का सम्मान, यही धन और सुख का आधार है।
काम को टालना यानी अवसर को खोना
जो लोग ‘आज का काम कल’ पर छोड़ते हैं, वे जीवन में अवसरों को खो देते हैं। समय पर काम न करने वालों से लक्ष्मी भी रूठ जाती हैं और उनके जीवन में हमेशा अस्थिरता बनी रहती है।
घमंड से बचें, विनम्रता अपनाएं
विदुर चेतावनी देते हैं कि अच्छे समय में घमंड करना विनाश को बुलावा देना है। ऐसा व्यक्ति जब बुरे समय में आता है, तो कोई भी उसकी मदद को नहीं आता। इसलिए विनम्र रहना और समय का सम्मान करना ही बुद्धिमानी है।
सफलता, समृद्धि और सुख का मूल मंत्र
यह आपने समझ ही लिया होगा कि विदुर नीति का संदेश साफ है: ‘समय को समझें, समय का सम्मान करें।’ यह देखा गया है कि जो लोग समय के साथ चलते हैं, वे ही जीवन की दौड़ में सबसे आगे निकलते हैं। यही आदर्श सफलता, समृद्धि और सुख का मूल मंत्र है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।