Vastu Tips for Home: घर में वास्तु दोष है, तो इसे दूर करने के लिए लोग अक्सर अनेकों उपायों को करते हैं. रसोई और बाथरूम की गलत स्थिति होने पर कई बार इन्हें लोगों को तुड़वाकर सही करना पड़ता है. हालांकि, आप वास्तु के अनुसार घर में कुछ तस्वीरों को लगाकर वास्तु दोष को दूर कर सकते हैं. ऐसा करने से आपको घर में तोड़फोड़ करवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आइये वास्तु के मुताबिक इन शुभ तस्वीरों के बारे में जानते हैं.
सूर्य की तस्वीर
सूर्य को नई शुरुआत के प्रतीक के रूप में देखा जाता है. दिन की शुरुआत सूर्योदय के साथ होती है. घर में सूर्य की तस्वीर लगाने बेहद शुभ माना जाता है. घर में पूर्व दिशा में सूर्य की तस्वीर लगाने से शुभ परिणाम मिलते हैं. वास्तु की दृष्टि से यह बहुत ही अच्छा माना जाता है. सूर्य की तस्वीर लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मान-सम्मान व तरक्की प्राप्त होती है. इससे वास्तु दोष से होने वाले अशुभ प्रभाव से बचे रह सकते हैं.
ये भी पढ़ें – Shadashtak Yog 2026: सूर्य-शनि का षडाष्टक योग इन 5 राशियों के लिए रहेगा अशुभ! करियर में करेंगे परेशानियों का सामना
झरने और नदी की तस्वीर
उत्तर दिशा में झरने और नदी की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है. इस दिशा को जल तत्व की तस्वीर माना जाता है. यह दिशा करियर, उन्नति और आर्थिक वृद्धि से संबंधित मानी जाती है. इस दिशा में पानी से जुड़ी तस्वीर लगाना अच्छा होता है. ऐसा करने से जीवन में नए अवसर मिलते हैं. आप घर की उत्तर दिशा में यह तस्वीर लगा सकते हैं. इसके साथ ही इस दिशा में हल्का नीला, हरा या सफेद रंग करना अच्छा होता है.
पहाड़ों की तस्वीर
अक्सर लोग घरों में पहाड़ों की सुंदर सीनरी यानी हरी-भरी घाटियों की सुंदर फोटो लगाते हैं. घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में यह तस्वीर लगाना शुभ होता है. पहाड़ों को स्थिरता और मजबूती का प्रतीक मानते हैं. ऐसा करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है. धन में ठहराव आता है. वास्तु दोष के अशुभ प्रभाव को कम कर सकते हैं. आप वास्तु के अनुसार, घर में इन तस्वीरों को लगा सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
11 hrs agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
12 hrs agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
14 hrs agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
14 hrs agoशारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति कैसे जलाएं? इन नियमों का रखें ध्यान
15 hrs agoआज है पितृ पक्ष का खास दिन, जानिए अमावस्या का महत्व और श्राद्ध मुहूर्त
19 hrs agoकैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
1 day agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoनवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, आज ही हटा दें ये 5 चीजें
1 day agoपितृ पक्ष अमावस्या पर शुभ संयोग, पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines