Swapna Shastra: स्वप्नशास्त्र अचेत मन में दिखाई देने वाले चीजों से जुड़े शुभ-अशुभ लक्षण के बारे में बताता है। स्वप्नशास्त्र के अनुसार यदि किसी को धनतेरस के दिन ये 5 सपने दिखाई देते हैं तो उसकी किस्मत चमक जाती है।
पैसे जीतने का अर्थ
स्वप्नशास्त्र कहता है कि यदि कोई सपने में धनतेरस के दिन खुद को पैसे जीतते हुए देखता है तो शुभ माना जाता है। इस सपने का अर्थ होता है कि आप पैसे कमाने में निपुण हैं। इसी के साथ यह भी संकेत देता है कि आने वाले समय में आपकी चिताएं दूर होने वाली है।
बैंक में पैसा जमा करने का अर्थ
यदि कोई धनतेरस के दिन सपने में खुद को बैंक में पैसे जमा करता हुआ देखता है तो, इसका अर्थ है उसकी आमदनी बढ़ने वाली है। स्वप्नशास्त्र के अनुसार ऐसे सपने ये संकेत देता है कि भविष्य में आपके धन में वृद्धि होने वाली है।
खजाना दिखाई देने का अर्थ
स्वप्नशास्त्र के मुताबिक अगर किसी को धनतेरस या उस से कुछ दिन पहले सपने में कोई खजाना दिखाई देता है तो शुभ होता है। इसका मतलब है कि आने वाले समय में समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ने वाली है। साथ ही आपको कहीं से अचानक धन का लाभ भी होने वाला है। ऐसे सपने यह भी संकेत देते हैं कि आपकी हर इच्छा पूरी होने वाली है।
धन दिखने का अर्थ
धनतेरस के दिन अगर आपको सपने में धन दिखाई देता है इसका अर्थ है आप आर्थिक रूप से मजबूत होने वाले हैं। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि भी आने वाली है। यदि आप पर कोई कर्ज है तो वह भी जल्द ही समाप्त हो जाएगा।
गिफ्ट में सोने देने का अर्थ
यदि कोई धनतेरस के दिन सपने में किसी को सोने की गिफ्ट देता है तो यह भी शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि शीघ्र ही आपकी सैलरी बढ़ सकती है। यह संकेत देता है कि आपकी आमदनी भी बढ़ने वाली है और आपको तरक्की भी मिल सकती है।
ये भी पढ़ें- Dhanteras 2024: धनतेरस के दिन जरूर खरीदें ये 10 चीजें, पैसों से भर जाएगी तिजोरी!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
9 hrs agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
10 hrs agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
14 hrs agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
16 hrs agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
17 hrs agoअहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
1 day agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
2 days agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
2 days agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines