धन-संबंधी समस्याएं और वैवाहिक दुखों से मुक्ति पाने के लिए कई लोग सोलह सोमवार का व्रत रहते हैं। यदि आपके जीवन में समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं है और वैवाहिक जीवन में अशांति, निरंतर कष्ट, या मंगल दोष जैसी बाधाएं आ रही हैं तो आज हम आपको कुछ विशेष उपायों के बारे में बताने जा रहे है जिन्हे रोजाना सोमवार को करने से आपको लाभ मिल सकता है।
शास्त्रों के अनुसार, भगवान शिव को वरदान और न्याय के देवता माना जाता है। जो भी शिव के भक्त सच्चे मन से व्रत और उनकी पूजा करते हैं उनके पापों का अंत होता है। इसके साथ ही व्यक्ति को शिव जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। चलिए जानते है सोमवार के दिन शिवलिंग पर किन-किन चीजों को चढ़ाना शुभ माना जाता है।
केसर वाला दूध
यदि आप अपने वैवाहिक जीवन में प्रेम, सामंजस्य और मधुरता चाहते हैं तो हर सोमवार शिवलिंग पर केसर वाला दूध अर्पित करें। ऐसा करने से रिश्तों में प्रेम बढ़ता है और पति-पत्नी के बीच की दूरियां समाप्त होती हैं।
चावल
धन और समृद्धि में बाधा आ रही है तो हर सोमवार शिवलिंग पर चावल चढ़ाएं। ये उपाय आर्थिक समस्याओं को दूर करता है और व्यापार, नौकरी में उन्नति प्रदान करता है। इसके साथ ही आपके जीवन की परेशानियों को हल मिल सकता है।
शहद
अगर आप अपने जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मिठास और तालमेल बढ़ाना चाहते हैं तो हर सोमवार शिवलिंग पर शहद चढ़ाएं। ऐसा करने से संबंधों में मजबूती आएगी। इसके साथ ही भगवान शिव आपसे काफी प्रसन्न होते हैं।
लाल मसूर दाल
आपकी कुंडली में अगर मंगल दोष है या जीवन की तरक्की में रुकावटें आ रही हैं तो सोमवार को लाल मसूर की दाल शिवलिंग पर अर्पित करें। ये उपाय मंगल दोष से राहत दिलाएगा और जीवन में स्थायित्व और सफलता लाता है।
धतूरे के फूल
यदि संतान प्राप्ति में बाधा आ रही है तो हर सोमवार शिवलिंग पर धतूरे का फूल चढ़ाएं। ऐसा करने से संतान जल्दी मिलता है और भगवान शिव की कृपा सदैव बनी रहती है।
ये भी पढ़ें-Love Rashifal: सूर्य गोचर से बढ़ेगी या कम होगी लव लाइफ में चल रही टेंशन? जानें राशिफल और लकी अंक-रंग
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज काली चौदस पर करें हनुमान जी की पूजा, जरूर करें आरती और चालीसा
10 hrs agoकाली चौदस पर क्यों की जाती है हनुमान पूजा? पढ़ें पौराणिक कथा
11 hrs agoआज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन
12 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की आरती और चालीसा, यहां पढ़ें लिरिक्स
12 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
14 hrs agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
1 day agoआज शाम किस समय जलाएं यम का दीपक? जानिए यम दीपम का महत्व
1 day agoधनतेरस पर आर्थिक लाभ के लिए करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
1 day agoआज धनतेरस पर करें कुबेर देव की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines