Som Pradosh Vrat 2025 Upay: आज 3 नवंबर 2025 को प्रदोष व्रत रखा जा रहा है. यह व्रत सोमवार के दिन रखा जा रहा है, ऐसे में इसे सोम प्रदोष व्रत कहेंगे. व्रत रखने के साथ-साथ आज देवों के देव महादेव की पूजा-अर्चना करना शुभ रहेगा. धार्मिक मान्यता के अनुसार, जिन लोगों को शिव जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है, उन्हें जीवन की अधिकतर समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है. साथ ही घर-परिवार में खुशहाली, धन, वैभव और समृद्धि का आगमन होता है.
पूजा-पाठ के अलावा सोम प्रदोष व्रत के दिन कुछ विशेष उपाय करने भी शुभ रहते हैं. चलिए जानते हैं शास्त्रों में बताए गए सोम प्रदोष व्रत के दिन करने वाले 5 प्रभावशाली उपायों के बारे में.
सोम प्रदोष व्रत के प्रभावशाली उपाय
- यदि आप किसी बड़ी समस्या में फंसे हैं तो आज शाम शिव जी की पूजा करें. साथ ही शिवलिंग पर 11 शमी पत्र चढ़ाएं. इस दौरान ‘ऊँ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें. इस उपाय से आपको मानसिक शांति मिलेगी और उस समस्या का भी समाधान जल्द मिल जाएगा.
- आज सोम प्रदोष व्रत की शाम शिव जी की पूजा करें. साथ ही शिवलिंग पर 3 सूखे नारियल अर्पित करें. इस दौरान अपनी मनोकामना को बार-बार बोलें. इस उपाय से आपको शिव जी से मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद मिल सकता है.
ये भी पढ़ें- Pradosh Vrat 2025: सोम प्रदोष व्रत आज, जानें शिव जी की पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, मंत्र और आरती
- आज सोम प्रदोष व्रत की शाम शिव जी और माता पार्वती की साथ में पूजा करें. साथ ही उन्हें फल, फूल, मिठाई, श्रृंगार का सामान और चंदन अर्पित करें. इस दौरान ‘ऊँ नमः शिवाय’ मंत्र का 11 बार जाप करें. ऐसा करने से आपकी लव लाइफ में प्यार बढ़ेगा और गृह क्लेश से मुक्ति मिलेगी.
- यदि आपकी तबीयत बहुत ज्यादा खराब रहती है तो आज शाम सच्चे मन से शिव जी की पूजा करें. साथ ही शिव चालीसा का पाठ करें. इससे आपको मानसिक शांति का अहसास होगा और स्वास्थ्य में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा.
- पैसों की कमी से परेशान लोग आज सच्चे मन से शिव की पूजा करें. साथ ही उन्हें 3 पीपल के पत्ते अर्पित करें, लेकिन पत्तों पर हल्दी से स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं और अपनी मनोकामना को लिखें. पत्ते अर्पित करते समय ‘ऊँ नमो भगवते नारायणाय’ मंत्र का जाप करें. अंत में अपनी मनोकामना को बोलें और गलतियों के लिए माफी मांगें. इस उपाय से आपको शिव जी की विशेष कृपा प्राप्त होगी. साथ ही पैसों की कमी की समस्या दूर हो सकती है.
ये भी पढ़ें- Shiv Chalisa | शिव चालीसा: जय गिरिजा पति दीन दयाला… Shiv Chalisa Lyrics in Hindi
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नवरात्रि में जरूर करें अर्गला स्तोत्र का पाठ, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
7 hrs agoकष्टों को दूर करेंगी मां विंध्यवासिनी, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
9 hrs agoकैसे शुरू हुई रावण का पुतला जलाने की परंपरा? जानिए रावण दहन का इतिहास
11 hrs agoशारदीय नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें पूजा विधि
14 hrs agoनवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
1 day agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
2 days agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines