---विज्ञापन---

Religion angle-right

Navratri 2024 Upay: नवरात्रि में पान के पत्ते से करें ये 5 चमत्कारिक उपाय, गोल्डन टाइम हो जाएगा शुरू!

Navratri 2024 Upay: नवरात्रि के दौरान लोग सुख और समृद्धि पाने के लिए कई उपाय करते हैं। ज्योतिषशास्त्र में भी नवरात्रि के दौरान किए जाने वाले उपायों के बारे में बताया गया है। कोई अपनी मनोकामना पूर्ती के लिए लौंग से जुड़े उपाय करता है तो, कोई नवरात्रि में माता का आशीर्वाद पाने के लिए गुलहड़ का फूल चढ़ाता है। आज हम आपको पान के पत्ते से जुड़े 5 ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे जो सबसे अचूक माना गया है।

---विज्ञापन---

Navratri 2024 Upay: शारदीय नवरात्रि का हिन्दू धर्म में विशेष महत्त्व है। शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि में कुछ उपाय अचूक माने जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि जो भी इन उपायों को आजमाता है, उसे माता दुर्गा का आशीर्वाद मिलता है। चलिए जानते हैं पान के पत्ते से जुड़े 5 ऐसे उपायों के बारे में जिसे चमत्कारिक माना गया है।

1. आर्थिक समस्याओं का हल

शास्त्रों के अनुसार यदि कोई व्यक्ति नवरात्रि के दौरान पान के पत्ते पर गुलाब की 11 पंखुड़ियां रखकर माता दुर्गा के चरणों में चढ़ाता है तो, उसकी आर्थिक परेशानी दूर हो जाती है। साथ ही नवरात्रि के दौरान मंगलवार को पान के पत्तों में 11 लौंग लपेटकर हनुमान मंदिर में उस पान के पत्तों को चढ़ाने से भी आर्थिक समस्याएं हल होती हैं।

---विज्ञापन---

2. सफलता से जुड़े उपाय

जीवन में अगर आप सफल होना चाहते हैं तो, पान के पत्ते से जुड़े इस उपाय को जरूर आजमाएं। ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान पान के पत्ते के दोनों तरफ सरसों का तेल लगा कर, माता दुर्गा को अर्पित करने से व्यक्ति सफल होता है। पान के पत्ते के दोनों तरफ सरसों का तेल लगाकर शाम के समय देवी के चरणों में चढ़ा दें। फिर सोते समय पान के पत्तों को अपने पास रख लें। ऐसा करने से आप जीवन के हर क्षेत्र में सफल होंगे।

3. कर्ज से मुक्ति पाएं

यदि आप कर्ज से परेशान हैं तो, आपको ये उपाय जरूर करनी चाहिए। नवरात्रि के नौ दिन पान के पत्ते पर ह्रीं लिखकर माता के चरणों में चढ़ाएं। फिर नवरात्रि के अंतिम दिन यानि नवमी को सभी पान के पत्तों को अपनी तिजोरी में जाकर रख दें। ऐसा करने से आप जल्द ही कर्ज से मुक्त हो जाएंगे।

---विज्ञापन---

4. नौकरी पाने के लिए

यदि आप नौकरी खोज रहे हैं या नौकरी में किसी परेशानी का सामना कर रहें है तो, यह उपाय आपके लिए कारगर हो सकते हैं। नवरात्रि के दिनों में रोज एक पान के पत्ते का बीड़ा शाम के समय माता को चढ़ाएं। ऐसा करने से शीघ्र ही नौकरी मिल सकती है।

5. सुखी वैवाहिक जीवन

यदि आप अपने वैवाहिक जीवन से दुखी हैं तो, नवरात्रि के दौरान मंगलवार या शनिवार के दिन पान के पत्ते पर श्री राम लिखकर हनुमान जी के हाथों में चढ़ाएं। ध्यान रहे ‘श्री राम’ सिन्दूर से ही लिखें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Navratri 2024 Special Story: महिषासुर का अंत करने के लिए कैसे हुई माता दुर्गा की उत्पत्ति?

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है

---विज्ञापन---
First published on: Oct 07, 2024 05:51 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola