Tulsi Puja ke Niyam: तुलसी के पास भूल से भी नहीं रखनी चाहिए ये 3 चीजें, जानें तुलसी पूजा से जुड़े नियम

Tulsi Puja ke Niyam: हिन्दू धर्म की दृढ़ मान्यता है कि तुलसी एक पवित्र पौधा है। इसकी पूजा से घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता आती है। वहीं यह भी मान्यता है कि इसके पास कुछ चीजें रखने से धन की देवी मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं और जीवन में परेशानियां बढ़ जाती हैं। आइए जानते हैं, क्या हैं ये चीजें?

Tulsi-Puja-ke-Niyam

तुलसी पूजा से घर में सुख-समृद्धि वास होता है. (Photo Credit: AI/News24)

विज्ञापन

Tulsi Puja ke Niyam: हिन्दू धर्म में तुलसी की माता मानकर पूजा की जाती है। सुबह-शाम इसके सामने दिए जलाए जाते हैं, जल अर्पित किए जाते हैं। ऐसा इसलिए किया जाता है कि तुलसी के पौधे को सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का साक्षात प्रवेश द्वार माना गया है। लेकिन इतना करने के बाद भी अगर घर और जीवन में परेशानियां बढ़ने लगे, तो मन विचलित हो जाता है और सवाल उठता है कि आखिर ऐसी क्या भूल हो गई?

ज्योतिषाचार्य और पंडित हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि धार्मिक रूप से तुलसी एक बेहद संवेदनशील पौधा है। वास्तु शास्त्र और हिन्दू धर्म ग्रंथों में उल्लेख मिलता है कि तुलसी के पास रखी कुछ चीजें भले वे देखने में सहज और सामान्य लगे, पर देवी तुलसी और मां लक्ष्मी को अप्रसन्न कर सकती हैं। आइए जानते हैं, वे 3 चीजें क्या हैं, जिसे भूल से भी तुलसी जी के पास नहीं रखना चाहिए?

विज्ञापन

तुलसी के पास न रखें ये चीजें

तुलसी पूजा के रख-रखाव और पूजा के नियमों के अनुसार, तुलसी जी के पास भूलकर भी ये 3 चीजें नहीं रखनी चाहिए, वरना वास्तु लगता है और घर में दरिद्रता छा सकती है:

जूते-चप्पल – तुलसी जी के चौरे और पौधे के पास जूते और चप्पल भूल से भी नहीं उतारने चाहिए। यह बेहद अशुभ होता है और धन की देवी मां लक्ष्मी का अपमान माना जाता है। इसके संकेत घर में धन की कमी और बरकत रुकने से माना गया है।

विज्ञापन

झाड़ू-कूड़ेदान – अक्सर लोग भूलवश कूड़ेदान और झाड़ू भी तुलसी जी के पास रख देते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए, क्यों ये वस्तुएं कचरा रखने और गंदगी साफ करने के लिए होती है। तुलसी जी पास इसे रखने से नकारात्मक ऊर्जा से जीवन में आर्थिक तंगी और परेशानी आ सकती है।

कैक्टस जैसे कांटेदार पौधे – तुलसी के पास कभी भी कैक्टस जैसे नुकीले कांटेदार पौधे नहीं रखने चाहिए। साथ ही यह ध्यान रखना चाहिए, जो पौधे दूध छोड़ते हैं, उसे तुलसी जी से दूर रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार, ऐसा करने से घर में क्लेश और तनाव बढ़ सकता है।

विज्ञापन

इन नियमों का भी रखें ध्यान

  • रविवार और एकादशी के दिन तुलसी जी को जल नहीं देना चाहिए।
  • सूर्यास्त एक बाद तुलसी के पास दीया जरूर जलाएं, लेकिन लौ पत्ते को न छूए।
  • बिना स्नान किया कभी तुलसी जी पत्तियां न तोड़ें।
  • मान्यता है तुलसी के पास कभी शिवलिंग भी नहीं रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Rich Nmerology Numbers: इन 3 मूलांक वालों के पास आता है अचानक पैसा, चेक करें कहीं इनमें आप भी तो नहीं

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ