---विज्ञापन---

Vidur Niti Quotes: महात्मा विदुर का ये श्लोक है मनी अट्रैक्ट करने का तरीका, इन बातों को अपनाने से होगा लाभ

Vidur Niti Quotes: महाभारत काल में हस्तिनापुर के महामंत्री महात्मा विदुर ने अपनी नीतियों में कई बातों के बारे में बताया है. विदुर के श्लोक में धन आकर्षित करने वाली आदतों के बारे में बताया गया है.

---विज्ञापन---

Vidur Niti: महात्मा विदुर ने अपनी नीतियों और श्लोक के जरिए व्यक्ति के जीवन में फायदों के बारे में बताया है. विदुर नीति के श्लोक के जरिए सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं. उनके एक श्लोक में ऐसी आदतों के बारे में बताया गया है. जिन्हें अपनाने से लाभ मिल सकता है. इन्हें अपनाने से सफलता की राह आसान होगी. धन आकर्षित करने और मां लक्ष्मी की कृपा के लिए इन उपायों को करना चाहिए. आइये इस श्लोक और नियमों के बारे में जानते हैं.

धृतिः शमो दमः शौचं कारुण्यं वागनिष्ठुरा।
मित्राणां चानभिद्रोहः सप्तैताः समिधः श्रियः॥

---विज्ञापन---

महात्मा विदुर के इस श्लोक में महत्वपूर्ण शिक्षाओं के बारे में बताया गया है. जीवन में सुख, समृद्धि और मान-सम्मान के लिए आपको इस श्लोक में बताई बातों को अपनाना चाहिए. आइये इसके बारे में जानते हैं.

मां लक्ष्मी की कृपा के लिए इन 7 बातों का रखें ध्यान

धैर्य – व्यक्ति को हर परिस्थिति में धैर्य रखना चाहिए. जल्दबाजी में अक्सर व्यक्ति के काम खराब होते हैं. आप लोगों को धैर्य के साथ काम करना चाहिए. धैर्यवान व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा रहती है.

---विज्ञापन---

इच्छाओं पर नियंत्रण – अपनी इच्छाओं पर नियंत्रण रखना बहुत ही जरूरी होता है. अपनी भावनाओं और इच्छाओं को काबू में रखने की कोशिश करनी चाहिए. इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है.

ये भी पढ़ें – Chanakya Niti: इन 4 महिलाओं से दूरी रखना ही है भला! आचार्य चाणक्य ने बताया

---विज्ञापन---

इंद्रियों पर संयम – इंद्रियों पर काबू रखकर सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलना चाहिए. इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है. गलत काम को करने से बचना चाहिए.

पवित्रता – शुद्धता का ध्यान रखना चाहिए. जहां सफाई होती है मां लक्ष्मी का वास वहीं होता है. इसलिए आपको घर को और अपने शरीर को स्वच्छ रखना चाहिए.

---विज्ञापन---

दया दृष्टि – मनुष्य को सभी के प्रति दयादृष्टि का भाव रखना चाहिए. दूसरों के प्रति दयालुता रखना बहुत ही अच्छा होता है. ऐसे व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है.

अच्छा बोलना – कड़वा बोलने और किसी से विवाद करने से बचना चाहिए. आप लोगों को गलत काम नहीं करना चाहिए. इससे रिश्तों में दरार आती है. सभी के साथ अच्छे संबंध रखें.

---विज्ञापन---

दूसरों से वैर न रखें – कई लोग दूसरों की तरक्की देखकर जलते हैं. व्यक्ति का स्वभाव ऐसा नहीं होना चाहिए. आपको दूसरों के सुख में खुश होना चाहिए. मित्रों से द्वेष भावना नहीं रखनी चाहिए.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---

First published on: Sep 07, 2026 03:07 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola