हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

सावन में राशि के अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, पूरी होगी हर मनोकामना

Sawan 2025: सावन 2025 की शुरुआत 11 जुलाई से हो गई है। सावन का महीना भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित होता है। इन दिनों में भोलेनाथ का पूजन और उनके मंत्रों का जाप भक्त की सभी मनोकामनाओं को पूरी करता है। वहीं, अगर ये जाप राशि के अनुसार किया जाए तो कई गुना प्रभावशाली होता है। आइए जानते हैं कि सावन में राशि के अनुसार किन उपायों को किया जा सकता है?

विज्ञापन
Credit- news 24 gfx

Sawan 2025: सावन का महीना हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र और भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। इस माह में शिव भक्त अपनी भक्ति और पूजा-अर्चना के माध्यम से भोलेनाथ को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक राशि के लिए विशेष मंत्रों का जाप करने से भगवान शिव की कृपा शीघ्र प्राप्त होती है, जिससे जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। साल 2025 में सावन की शुरुआत 11 जुलाई से हो गई है और यह महीना 9 अगस्त तक रहने वाला है।

वहीं, मंत्रों का जाप करने से पहले आपको कुछ नियमों का भी पालन करना आवश्यक होता है, तभी जाप का पूरा फल मिलता है। दरअसल मंत्र का जाप सावन में शिवलिंग के सामने बैठकर किया जाए तो दोगुना फल प्राप्त होता है। इसके साथ ही शिवलिंग पर गंगाजल, बेलपत्र, दूध, शहद आदि चीजों को अर्पित करें। हर मंत्र को रुद्राक्ष की माला से 108 बार मंत्र जपें। इस दौरान मन को शांत रखें और भगवान शिव का ध्यान करें। आइए जानते हैं कि राशि के अनुसार सावन में किन मंत्रों का जाप करना शुभ रहेगा?

मेष राशि

मेष राशि वालों को सावन में ‘ॐ कालभैरवाय नमः’ मंत्र का जाप करना है। यह मंत्र क्रोध, भय, और शत्रु बाधाओं को दूर करता है। मेष राशि के लोगों को साहस, स्थिरता और विजय प्राप्त होती है।

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले ‘ॐ भोलेनाथाय नमः’ मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में भी संतुलन बना रहता है और धन लाभ होता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को ‘ॐ गोविंदाय नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए। यह मंत्र जीवन में मानसिक अस्थिरता को दूर करता है। इसके साथ रही वाणी दोषों से भी मुक्ति मिलती है।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को ‘ॐ चंद्रमौलेश्वर नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए। यह मंत्र मानसिक शांति और सुख-समृद्धि प्रदान करता है।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले सावन के दिनों में ‘ॐ नमः शिवाय रुद्राय नमः’ मंत्र का जाप करें। यह मंत्र करियर में सफलता, प्रमोशन और समृद्धि लाता है।

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को ‘ॐ नमो भगवते रुद्राय’ मंत्र का जाप करना चाहिए। यह मंत्र मानसिक स्थिरता और कार्यक्षेत्र में प्रगति देता है।

तुला राशि

तुला राशि वालों को ‘ॐ त्रिलोकेश्वराय नमः’ मंत्र का जाप करें। यह मंत्र जीवन में संतुलन, सौंदर्य और समृद्धि लाता है।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को ‘ॐ मृत्युंजयाय नमः’ का जाप करें।यह मंत्र स्वास्थ्य, दीर्घायु और तरक्की प्रदान करता है।

धनु राशि

धनु राशि वालों को ‘ॐ नमो शिवाय गुरु देवाय नमः मंत्र का जाप सावन के सभी दिनों में करना चाहिए। यह मंत्र क्रोध को नियंत्रित करता है और आध्यात्मिक उन्नति देता है।

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि वालों को ‘ॐ हौं जूं सः’ मंत्र का जाप करना चाहिए। यह मंत्र कठिनाइयों को दूर करता है और जीवन में स्थिरता लाता है।

कुंभ राशि

इस राशि वालों को ‘ॐ शिवाय नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए। यह मंत्र मानसिक शांति और आध्यात्मिक जागरूकता प्रदान करता है।

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि वालों को ‘ॐ त्रिलोकनाथ नमः’ का जाप करना चाहिए। यह मंत्र धन, यश और वैभव की प्राप्ति कराता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  सावन में करें ये 5 काम, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola