सावन में करें ये 5 काम, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान

Sawan 2025: 11 जुलाई से सावन शुरू होने जा रहे हैं। सावन का महीना बेहद ही पवित्र और पावन माना गया है। यह मानसून के समय का महीना होता है और इस दौरान भगवान शिव का पूजन बेहद ही शुभ फलदायक होता है। माना जाता है कि इस महीने में भगवान शिव का पूजन करने से वे तुरंत प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

Lord Shiva

Credit- pexels

विज्ञापन

Sawan 2025: साल 2025 में सावन महीने की शुरुआत 11 जुलाई से हो रही है और यह महीना 9 अगस्त तक रहने वाला है। सावन का यह महीना हिंदू धर्म में भगवान शिव की भक्ति के लिए विशेष माना गया है। मान्यता है कि इस महीने में भगवान शिव की पूजा और उपाय करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि आती है। आइए जानते हैं कि सावन में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए क्या उपाय कर सकते हैं?

शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें

सावन के प्रत्येक दिन या सोमवार को शिवलिंग पर जल, दूध और बिल्वपत्र अर्पित करना अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है। प्रभु का जलाभिषेक करते समय ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें। बिल्वपत्र शिवजी को विशेष प्रिय है, इसलिए इसे तीन पत्तियों के साथ अर्पित करें। हो सके तो चार या पांच पत्ती वाला बेलपत्र भी ले सकते हैं।

Advertisment

रुद्राभिषेक और शिव मंत्रों का जाप

रुद्राभिषेक भगवान शिव को प्रसन्न करने का सबसे शक्तिशाली उपाय है। सावन में किसी विद्वान पंडित के माध्यम से रुद्राभिषेक करवाएं या स्वयं शिव मंत्रों का जाप करें।

सावन सोमवार का व्रत

सावन के प्रत्येक सोमवार को व्रत रखना भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा प्राप्त करने का उत्तम तरीका है। इस व्रत में फलाहार या सात्विक भोजन ग्रहण करें।
व्रत के दिन सुबह शिव मंदिर में जाकर पूजा करें और शाम को शिव चालीसा या शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करें। व्रत के अंत में भगवान शिव को खीर या फल का भोग लगाएं।

शिव मंदिर में करें दीपदान

सावन में शिव मंदिर में प्रतिदिन या प्रत्येक सोमवार को दीपदान और धूप जलाना शुभ माना जाता है। इस महीने हर दिन मंदिर में देसी घी का दीपक जलाएं और कपूर या गुग्गुल की धूप जलाकर भगवान शिव को अर्पित करें। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और मन शांत रहता है।

विज्ञापन

शिव सहस्रनाम का करें पाठ

सावन में शिव पुराण या शिव सहस्रनाम का पाठ करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। यह मन को शुद्ध करता है और आध्यात्मिक उन्नति में सहायक होता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ