Sawan 2026: सावन महीने की शुरुआत 30 जुलाई को हो रही है. इसका समापन 28 अगस्त होगा. इस दौरान भगवान शिव जी की पूजा का महत्व होता है. सावन में रोजाना शिवलिंग पर जलाभिषेक करना चाहिए. सावन में सोमवार का व्रत रखना बहुत ही लाभकारी माना जाता है. हालांकि, कुछ गलतियों के कारण आपको पूजा-पाठ का लाभ नहीं मिलेगा. अगर घर में वास्तु दोष प्रभावी होता है, तो इसके कारण पूजा-अर्चना और साधना का पूर्ण फल नहीं मिलता है. ऐसे में आपको इससे बचने के लिए सावन के पहले दिन ही आपको खास काम करने चाहिए.
घर से निकाल दें ये चीजें
घर में कई चीजों के कारण वास्तु दोष उत्पन्न होता है. जिसकी वजह से मुश्किलों और परेशानियों का सामना करना पड़ता है. यह वास्तु दोष तरक्की में बाधा और मानसिक तनाव का कारण बनते हैं. वास्तु में कई अशुभ चीजों के बारे में बताया गया है. अगर आपके घर में ऐसी ही अशुभ चीजें मौजूद हैं, तो वास्तु दोष को दूर करने और सकारात्मक प्रभाव के लिए इन्हें बाहर कर दें. आपको सावन शुरू होने से पहले या पहले दिन ही घर से निकाल देना चाहिए. वरना महादेव नाराज हो सकते हैं.
खंडित प्रतिमाएं – घर में भगवान की खंडित प्रतिमा रखना अशुभ होता है. इसके कारण पूजा का शुभ फल नहीं मिलता है. आपको घर से टूटी हुई प्रतिमाओं को हटा देना चाहिए. इन्हें पवित्र नदी में प्रवाहित कर देना चाहिए.
सूखे या मुरझाए पौधे – सूखे और मुरझाए हुए पौधों के कारण नकारात्मकता बढ़ती है. आपको सावन के पहले दिन घर की साफ-सफाई के दौरान घर से सूखे पौधे हटा देने चाहिए.
टूटा हुआ कांच या शीशा – अगर घर में टूटा हुआ कांच या शीशा कहीं लगा हुआ है, तो इसे हटा दें. इसके कारण वास्तु दोष उत्पन्न होता है. वास्तु दोष के कारण मानसिक तनाव हो सकता है. आपको घर से टूटे कांच को हटा देना चाहिए.
खराब घड़ी – वास्तु के अनुसार खराब, टूटी हुई और बंद घड़ी को अशुभ माना जाता है. घर में बंद घड़ी का होना तरक्की में बाधा डालता है. आपको घर से इसे निकाल देना चाहिए.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.