Sawan 2025: महादेव को खुश करने के लिए सावन में घर लाएं ये 10 चीजें, हर रुका हुआ काम होगा पूरा

Sawan 2025: सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे उत्तम माना गया है। इस दौरान किए गए तप-त्याग से महादेव बहुत प्रसन्न होते हैं। चलिए जानते हैं उन 10 चीजों के बारे में, जिन्हें सावन माह में खरीदना शुभ होता है।

Sawan Upay

Credit- News24

विज्ञापन

Sawan 2025: भगवान शिव को समर्पित सावन माह का हर एक दिन उपासना के लिए बेहद खास होता है। इस दौरान किए गए कार्यों से व्यक्ति को न सिर्फ भौतिक सुख की प्राप्ति होती है, बल्कि मानसिक शांति भी मिलती है। साल 2025 में 11 जुलाई से लेकर 9 अगस्त तक सावन का पवित्र महीना चलेगा, जिस दौरान 4 सोमवार आएंगे। मान्यता है कि सावन के पावन माह में शिव जी की पूजा करने के साथ-साथ कुछ विशेष चीजों को घर लाना शुभ होता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही रुके हुए काम पूरे होने लगते हैं और परिवारवालों के बीच प्रेम व अपनापन बढ़ता है। चलिए जानते हैं उन 10 चीजों के बारे में, जिन्हें सावन माह के दौरान घर में लाना शुभ होता है।

बेलपत्र

सावन के दौरान बेलपत्र जरूर खरीदें। साथ ही भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करें। इससे जीवन में खुशियों का वास होगा।

विज्ञापन

त्रिशूल

महादेव को खुश करने के लिए सावन में त्रिशूल खरीद सकते हैं। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी।

शमी का पौधा

सावन माह में घर की बालकनी या आंगन में शमी का पौधा लगाना शुभ होता है। इससे घरवालों को शिव जी के साथ-साथ शनिदेव की भी कृपा प्राप्त होगी।

गंगाजल

सावन के महीने में गंगाजल खरीदकर जरूर लाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा खत्म होगी और घर में खुशियां बढ़ेंगी।

विज्ञापन

भस्म

सावन के दौरान महाकाल की भस्म या हवन की भस्म घर जरूर लगाएं। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और परिवारवालों के बीच प्रेम बढ़ेगा।

नाग-नागिन का जोड़ा

घर में नाग-नागिन का जोड़ा रखना शुभ होता है। इससे घरवालों की सेहत अच्छी रहती है और बुरी शक्तियां दूर होती हैं।

विज्ञापन

नंदी की प्रतिमा

सावन के दौरान नंदी की प्रतिमा खरीदकर घर जरूर लाएं और नियमित रूप से उनकी पूजा करें। नंदी को भगवान शिव का वाहन माना जाता है, जिनका घर में आना शुभता का प्रतीक है।

शिवलिंग

यदि आपके घर में शिवलिंग नहीं है, तो सावन के पावन माह में मंदिर में शिवलिंग की स्थापना जरूर करें। शिवलिंग को शुभता, सुख, समृद्धि और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है।

विज्ञापन

मोर पंख

घर में मोर पंख रखने से भगवान कृष्ण और राधा रानी के साथ-साथ महादेव की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है। खासकर सावन के दौरान घर में मोर पंख लाना ज्यादा शुभ होता है।

रुद्राक्ष

मान्यता है कि प्राचीन काल में जहां पर भगवान शिव के आंसू गिरे थे, वहां से रुद्राक्ष उत्पन्न हुए थे। इसलिए घर में रुद्राक्ष का होना शुभ होता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ