Samudrik Shastra: आंखों के रंग में छुपे हैं व्यक्तित्व से जुड़े गहरे रहस्य, जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र?

Samudrik Shastra: व्यक्ति की आंखों के रंग को देखकर उसके बारे में काफी कुछ जान सकते हैं. सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, आंखों के रंग से कुछ रहस्य जुड़े होते हैं. चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं.

Samudrik Shastra

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में इंसान के चेहरे, आँख, नाक, होंठ, हाथ और पैरों आदि का अध्ययन कर उसके बारे में जान सकते हैं. सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, आंखों के रंंग से इंसान के बारे में जान सकते हैं. लोगों की आंखों का रंग अलग-अलग होता है. किस तरह की आंखों वाले लोग कैसे होते हैं चलिए इसके बारे में सामुद्रिक शास्त्र से जानते हैं. आप आंखों के रंग के बारे में जानकर किसी इंसान के स्वभाव, व्यवहार और भाग्य का पता लगा सकते हैं चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

आंखों के रंग से व्यक्ति के बारे में जानें

काली आंखें

विज्ञापन

अधिकांश लोगों की आंखें काली होती हैं. ऐसे लोग आत्मविश्वासी होते हैं. यह लोग किसी को धोखा नहीं देते हैं. ऐसे लोग अपनी मेहनत के बल पर ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं. यह लोग पार्टनर के लिए केयरिंग होते हैं.

भूरी आंखें

भूरी आंखों वाले लोग मिलनसार और आकर्षक होते हैं. यह अपनी शर्तों पर जीवन जीना पसंद करते हैं. यह लोग लाइफ में प्यार को अधिक महत्व देते हैं. यह लोग अपने पार्टनर के लिए बहुत ही ईमानदार होते हैं.

विज्ञापन

ग्रे आंखें

ग्रे आंखों वाले लोग खुलकर और जिंदादिली के साथ जीना पसंद करते हैं. इन्हें किसी भी प्रकार का बंधन पसंद नहीं होता है. यह नए लोगों से मिलना पसंद करते हैं.

विज्ञापन

नीली आंखें

विज्ञापन

नीली आंखों वाले लोग अपनी लाइफ में स्थिरता चाहते हैं यह लोग दूसरों की मदद करना पसंद करते हैं. कई बार यह दूसरों की मदद के चक्कर में खुद का नुकसान कर लेते हैं.

पीली आंखें

विज्ञापन

कंजी या पीली आंखें जिन लोगों की होती हैं वह अपना जीवन मौज-मस्ती में जीना पसंद करते हैं. यह लोग समय के साथ चलने में माहिर होते हैं खुद को परिस्थितियों के अनुसार ढाल लेते हैं.

हरी आंखें

विज्ञापन

जिन लोगों की आंखें हरी होती है ऐसे लोग बड़े आलसी होते हैं. यह अक्सर काम को कल पर टालते हैं. यह लोग जल्दी से अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं करते हैं. यह बातों को रहस्य रखना पसंद करते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ