November Panchak 2025: नवंबर महीने में दूसरी बार लगने वाले हैं पंचक, जानें किन कामों से करें परहेज

November Panchak 2025: हिंदू धर्म में पंचक काल को शुभ-मांगलिक काम के लिए अशुभ माना जाता है. पंचक के दौरान पांच दिनों तक शुभ काम नहीं करते हैं. इस साल नवंबर महीने में दूसरी बार पंचक लगने वाले हैं. चलिए जानते हैं यह पंचक कब से कब तक रहेंगे.

November Panchak 2025

Photo Credit- News24GFX

November Panchak 2025: वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, जब चंद्रमा धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती नक्षत्रों से होकर गुजरता है तो पंचक लगते हैं. पंचक का समय पांच दिनों का होता है इन दिनों शुभ और मांगलिक कार्य करने की मनाही होती है. नवंबर महीने में दूसरी बार पंचक की शुरुआत होने वाली है. आपको इन पंचक में किन चीजों से परहेज करना चाहिए और पंचक कब शुरू हो रहे हैं चलिए जानते हैं.

विज्ञापन

नवंबर महीने में पंचक

विज्ञापन

नवंबर महीने में पहली बार पंचक 1 नवंबर से लेकर 5 नवंबर तक थे. इस दौरान भीष्म पंचक का समय था. अब नवंबर में दूसरी बार पंचक की शुरुआत होगी. यह पंचक 27 नवंबर 2025 दिन गुरुवार से शुरू होंगे. गुरुवार से शुरू होने वाले पंचक को दोष रहित पंचक कहते हैं. इसका अशुभ प्रभाव नहीं होता है. यह पंचक 27 नवंबर से लेकर 1 दिसंबर तक रहेंगे.

विज्ञापन

दोष रहित पंचक

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दोष रहित पंचक का अशुभ प्रभाव नहीं होता है. यह पंचक गुरुवार को शुरू होते हैं. यह देव गुरुबृहस्पति और भगवान विष्णु के पंचक होते हैं इसलिए यह अशुभ नहीं माने जाते हैं. दोष रहित पंचक में वर्जित कार्य को छोड़कर अन्य शुभ कार्य कर सकते हैं. हालांकि इन पंचक में भी कई कार्य करने की मनाही होती है.

विज्ञापन

दोष रहित पंचक में इन कार्यों की मनाही

दोष रहित पंचक के दौरान कई कार्य वर्जित होते हैं. पंचक के दौरान दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए. घर का निर्माण कार्य शुरू न करें, पलंग और बिस्तर न खरीदें. लकड़ी का सामान खरीदने से परहेज करें. पंचक में इन कार्यों को करने से अशुभ फल मिलते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ