Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Religion

Property Buying Muhurat 2026: मकान या दुकान खरीदने का प्लान? जान लें अप्रैल में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के लिए बेस्ट दिन

Property Buying Muhurat 2026: आप नया घर, मकान या दुकान खरीदने का सोच रहे हैं तो अप्रैल महीने में कई शुभ दिन प्राप्त हो रहे हैं. आप इन दिनों पर शुभ मुहूर्त में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. यह दिन जमीन खरीदने के लिए बेस्ट हैं.

Author
Edited By : Aman Maheshwari Updated: Mar 11, 2026 09:53
Property Buying Muhurat 2026
Photo Credit- News24GFX

Property Buying Muhurat 2026: लोग जमीन और घर खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त और शुभ दिन जरूर देखते हैं. बाधाओं से बचने और भविष्य में अच्छे परिणाम के लिए कोई भी काम शुभ समय में शुभ दिन करना बहुत ही अच्छा माना जाता है. आप अप्रैल महीने में घर खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यहां बताए शुभ दिनों पर जमीन खरीद सकते हैं. शुभ मुहूर्त में घर खरीदने से घर में सुख-समृद्धि, स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. इसके साथ ही प्रॉपर्टी से जुड़ी समस्याओं और बाधाओं का सामना नहीं करना पड़ता है.

अप्रैल में इन दिनों खरीद सकते हैं प्रॉपर्टी (Property Buying Shubh Muhurat April 2026)

अप्रैल 9, 2026, गुरुवार

---विज्ञापन---

आप 9 अप्रैल दिन गुरुवार को प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं. इस दिन सुबह 6 बजकर 2 मिनट से लेकर अगले दिन 10 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 1 मिनट तक शुभ मुहूर्त है. इस दिन सप्तमी और अष्टमी तिथि और मूल व पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा.

अप्रैल 10, 2026, शुक्रवार

---विज्ञापन---

अप्रैल में 10 तारीख दिन शुक्रवार को जमीन या घर खरीद सकते हैं. यह दिन अच्छा है. 10 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 1 मिनट से लेकर दोपहर को 11 बजकर 28 मिनट तक शुभ मुहूर्त रहेगा. इस दिन पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और अष्टमी तिथि है.

ये भी पढ़ें – Kalashtami 2026 Date: 11 या 12 मार्च, किस दिन है कालाष्टमी का व्रत? नोट कर लें सही तारीख और पूजा विधि

अप्रैल 16, 2026, गुरुवार

16 अप्रैल दिन गुरुवार को चतुर्दशी और अमावस्या तिथि है. इस दिन रेवती नक्षत्र है. आप 16 अप्रैल को मध्य रात्रि 1 बजकर 59 से लेकर अगले दिन 17 अप्रैल को सुबह 5 बजकर 54 मिनट तक घर खरीद सकते हैं.

अप्रैल 17, 2026, शुक्रवार

प्रॉपर्टी खरीदने के लिए 17 अप्रैल का दिन शुभ रहेगा. आप इस दिन सुबह 5 बजकर 54 मिनट से लेकर दोपहर को 12 बजकर 2 मिनट तक प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं. इस दिन रेवती नक्षत्र और अमावस्या तिथि रहेगी.

अप्रैल 23, 2026, गुरुवार

23 अप्रैल दिन गुरुवार को सुबह 5 बजकर 48 मिनट से लेकर रात को 8 बजकर 57 मिनट के बीच प्रॉपर्टी की डील कर सकते हैं. इस दिन पुनर्वसु नक्षत्र और सप्तमी तिथि रहेगी.

अप्रैल 24, 2026, शुक्रवार

प्रॉपर्टी खरीदने के लिए 24 अप्रैल का दिन शुभ है. 24 अप्रैल को जमीन खरीदने का शुभ मुहूर्त रात को 8 बजकर 14 मिनट से लेकर अगले दिन 25 अप्रैल की सुबह 5 बजकर 46 मिनट तक है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Mar 11, 2026 09:53 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.