Premanand Maharaj: सुबह देर तक सोने वालों के जीवन में नष्ट होती हैं ये 3 चीजें, प्रेमानंद महाराज ने बताया सुबह उठकर क्या करें?

Premanand Maharaj: आजकल लोगों को देर से सोने की आदत लगी हुई है. लोगों के देर से सोने की यह आदत इंसान के लिए नुकसान का कारण बन सकती है. देर से सोने की वजह से जीवन में ये 3 चीजें नष्ट होने लगती हैं. चलिए इनके बारे में बताते हैं.

Premanand Maharaj
विज्ञापन

Premanand Maharaj: प्रसिद्ध संत और आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद जी महाराज अपने विचारों से लाखों लोगों को प्रभावित करते हैं. वह वृंदावन के मशहूर संतों में से एक हैं. वह प्रवचन के दौरान लोगों को जीवन से जुड़ी बातों के बारे में बताते हैं. उनकी कई वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वारयल होती रहती हैं. प्रेमानंद महाराज ने बताया है कि, अगर कोई व्यक्ति सुबह देर तक सोता है तो उसकी तीन चीजें नष्ट हो जाती हैं. चलिए जानते हैं कि, सुबह देर तक सोने से क्या नष्ट होता है. साथ ही जानते हैं देर तक सोने की बजाय सुबह जल्दी उठकर क्या करना चाहिए.

सुबह देर तक सोने के नुकसान

विज्ञापन

इंसान को सुबह उठकर सूर्यदेव की उपासना करनी चाहिए. सूर्यदेव को नमन करना चाहिए और अर्घ्य देना चाहिए. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो इससे आपको नुकसान होता है. देर तक सोने से सेहत पर भी असर पड़ता है. आपको सुबह सूर्योदय से पहले या सूर्योदय के समय उठ जाना चाहिए.

नष्ट होती हैं ये 3 चीजें

विज्ञापन

प्रेमानंद महाराज के अनुसार, देर तक सोने वाले के जीवन में उम्र, चेहरे का तेज और कांति यानी सौंदर्य नष्ट होता है. देर तक सोने के कारण बुद्धि क्षीण होने लगती है. इससे उम्र कम होती है. चेहरे का तेज कम होता है. इसके साथ ही सौंदर्य में कमी आने लगती है. देर तक सोने के कारण इंसान पूरे दिन आलस्य से भरा रहता है. आपको सुबह जल्दी उठना चाहिए.

सुबह उठकर क्या करें?

विज्ञापन

आपको सुबह सूर्योदय के समय या इससे पहले उठ जाना चाहिए. सुबह के समय सूर्योदय के दर्शन जरूर करने चाहिए. अगर कोई नाइट की शिफ्ट में काम करता है उसे भी सूर्योदय के दर्शन के लिए उठना चाहिए. वह दर्शन कर फिर से सो सकता है. आप रोज जल्दी उठते हैं और सूर्योदय के दर्शन करते हैं तो इससे आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ