Samudrik Shastra: पर्सनैलिटी के राज खोलेगा कुर्सी पर बैठने का तरीका, जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र?

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति से जुड़ी छोटी-छोटी आदतों से उसके बारे में काफी कुछ जान सकते हैं. इंसान के बैठने का तरीका भी उसके बारे में काफी कुछ बताता है. चलिए जानते हैं कि, कुर्सी पर बैठने के तरीके से कैसे किसी के बारे में जान सकते हैं.

Samudrik Shastra
विज्ञापन

Samudrik Shastra: किसी भी इंसान के बारे में राशि, मूलांक, जन्मतिथि, जन्मस्थान, रंग-रूप और बनावट के आधार पर काफी कुछ जान सकते हैं. इससे इंसान के भविष्य और उसके बारे में काफी कुछ पता चलता है. इंसान के बैठने का तरीका उसके बारे में काफी कुछ बताता है. किसी के कुर्सी पर बैठने के तरीके से आप पता कर सकते हैं कि, सामने वाला इंसान कैसा है. इस तरीके से आप अपने दोस्तों और परिवार वालों के बारे में सीक्रेट जान सकते हैं. चलिए जानते हैं कि, कैसे सामुद्रिक शास्त्र में कुर्सी पर बैठने के तरीके से इंसान का स्वभाव जान सकते हैं.

कुर्सी पर बैठने के अंदाज से जाने स्वभाव

विज्ञापन
  • बैठते समय घुटनों-एड़ियों और पैरों को सीधा रखना. अगर कोई इंसान पैरों, घुटनों और कमर को सीधा करके बैठता है तो इससे यह पता चलता है कि, वह आत्मविश्वास से भरा हुआ है. ऐसे लोग अनुशासन का पालन करते हैं. यह जीवन में खूब तरक्की करते हैं.
  • जो लोग पैरों को ऊपर से खुला रखकर और नीचे से एड़ियों को बंद करके बैठते हैं वह लोग मेहनत करने से बचते हैं. इन लोगों में एकाग्रता की कमी होती है और इन्हें बहुत अधिक काम करना पसंद नहीं होता है.

ये भी पढ़ें – Samudrik Shastra: कैसा होता है माथे पर तिल होना? इसके पीछे छिपे हैं कई राज, जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

  • अगर कोई कुर्सी पर पैरों को क्रॉस करके बैठता है तो यह उसके शर्मीले स्वभाव को दिखाता है. इस तरीके से कोई आपके सामने बैठता है तो आप इससे जान सकते हैं कि, वह शर्मीले स्वभाव का है. यह लोग कोई भी विवादित काम करने से बचते हैं.
  • कुर्सी बैठने पर कोई घुटनों को सटाकर रखता है और पंजों को खोलकर यानी दूर रखता है तो यह दर्शाता है कि, व्यक्ति के अंदर जिम्मेदारी का भाव नहीं है. ऐसे लोग आकर्षक होते हैं.
  • पैरों को दूर रखकर और पंजों को जोड़कर बैठने वाले लोग आरामदायक जीवन जीना पसंद करते हैं. ऐसे लोग मेनहत करने पसंद नहीं करते हैं. यह लोग अपने आरामदायक स्वभाव के कारण जीवन में कुछ बड़ा नहीं कर पाते हैं.

    डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

    न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

    First published on:

    और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

    लेख समाप्त

    लेखक के बारे में

    Aman Maheshwari

    Aman Maheshwari

    अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
    ... और पढ़ें

    /ताज़ा खबरें

    विज्ञापन
    होम पेज पर वापस जाएँ