---विज्ञापन---

Religion angle-right

विराट-अनुष्का ही नहीं, कई बड़े स्टार्स हैं प्रेमानंद महाराज के परम भक्त, मिलने पहुंच चुके हैं कई सितारें

Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज के भक्तों की लिस्ट में कई बड़ी हस्तियां शामिल हैं. अक्सर क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा दर्शन के लिए वृंदावन जाते हैं. इनके अलावा भी कई बड़ी हस्तियां प्रेमानंद महाराज की परम भक्त हैं. वह प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए आश्रम पहुंच चुके हैं.

---विज्ञापन---

Premanand Maharaj: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के भक्तों की लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं. हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा उनके दर्शन के लिए गए थे और वह चर्चाओं में आए थे. बता दें कि, क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के अलावा भी कई बड़े स्टार्स है जो प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए उनके आश्रम पहुंच चुके हैं. यह सभी स्टार प्रेमानंद महाराज के ‘राधाकेली कुंज’ आश्रम में शांति और आध्यात्मिक मार्गदर्शन के लिए आते हैं. चलिए जानते हैं कि, कौन-कौन से बड़े स्टार प्रेमानंद महाराज के परम भक्त हैं.

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा

क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा कई बार प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए वृंदावन पहुंच चुके हैं. वह पहली बार जनवरी 2023 में दर्शन के लिए पहुंचे थे. इसके बाद हाल ही में 17 फरवरी 2026 को प्रेमानंद महाराज के आश्रम राधाकेली कुंज पहुंचे.

---विज्ञापन---

बी प्राक और मीका सिंह

पंजाबी और हिंदी सिंगर बी प्राक और पंजाबी सिंगर मीका सिंह प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए उनके आश्रम पहुंच चुके हैं. मीका सिंह जब दर्शन के लिए पहुंचे थे तब भक्तों के साथ मिलकर कीर्तन किया था.

मशहूर रैपर बादशाह

मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं. प्रेमानंद महाराज के वीडियो देखने के बाद वह व्यक्तिगत रूप से प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए वृंदावन पहुंचे. बादशाह ने मानसिक शांति और इंडस्ट्री के तनाव को लेकर सवाल किये थे.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Holi 2026 Rashifal: रंगों के त्योहार होली पर खुलेंगे इन राशियों के किस्मत के द्वार, होगा लाभ ही लाभ

सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी

अभिनेत्री हेमा मालिनी मथुरा से सांसद हैं. ऐसे में वह अक्सर संतों के संपर्क में रहती हैं. उनकी प्रेमानंद महाराज के प्रति विशेष श्रद्धा है. वह उनके दर्शन के लिए अक्टूबर 2025 में प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंची थीं.

---विज्ञापन---

हास्य अभिनेता राजपाल यादव

राजपाल यादव हास्य अभिनेता के तौर पर प्रसिद्ध हैं. वह प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए जा चुके हैं. एक बार राजपाल यादव प्रेमानंद महाराज के सामने रो पड़े थे तब महाराज ने बताया कि, जो व्यक्ति राधा नाम का आश्रय ले लेता है उसका बुरा नहीं होता है.

रेसलर द ग्रेट खली (दलीप सिंह राणा)

WWE के पूर्व रेसलर द ग्रेट खली प्रेमानंद महाराज के द्रशन कर चुके हैं. उनका असली नाम दलीप सिंह राणा है. वह रेसलर द ग्रेट खली के नाम से मशहूर है. वह जनवरी 2024 में प्रेमानंद महाराज से मिले थे. वह एक बार पूरे परिवार के साथ भी महाराज के दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं.

---विज्ञापन---

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा

शिल्पा शेट्टी पिछले साल सितंबर 2025 में अपने पति राज कुंद्रा के साथ प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए उनके आश्रम राधाकेली कुंज पहुंचे थे.

---विज्ञापन---

First published on: Feb 21, 2026 01:07 PM

End of Article

About the Author

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. धर्म-ज्योतिष में अमन अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लिखते हैं. अमन ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया है. अमन पिछले 5 सालों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं. अमन ने अपने करियर की शुरुआत जी मीडिया डीएनए हिंदी से की थी. डीएनए हिंदी में ट्रेनी जर्नलिस्ट के तौर पर जुड़ें. इसके बाद डीएनए हिंदी में सब-एडिटर के पद पर काम किया. यहां धर्म और ज्योतिष की बीट पर काम किया. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola