Holi 2026 Rashifal: रंगों के त्योहार होली पर खुलेंगे इन राशियों के किस्मत के द्वार, होगा लाभ ही लाभ

Holi 2026 Rashifal: होली के पर्व पर ग्रह स्थिति के संयोग से कई राशियों को लाभ होगा. होली के दिन शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि मीन में होंगे. मीन राशि में शुक्र शनि के साथ युति का निर्माण करेंगे. इस ग्रह स्थिति से कई राशियों का भाग्योदय होगा.

Holi 2026 Rashifal

Photo Credit- News24GFX

Holi 2026 Rashifal: होलिका दहन का पर्व इस साल 3 मार्च को मनाया जाएगा. होलिका दहन 3 मार्च को होगा इस दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है. इसके अगले दिन यानी 4 मार्च को रंगों वाली होली खेली जाएगी. होली के पर्व पर ग्रहों की स्थिति से खास संयोग का निर्माण हो रहा है. होली के दिन शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि मीन में विराजमान होंगे. मीन राशि में शनि ग्रह मौजूद हैं ऐसे में मीन राशि में शुक्र और शनि की युति होगी. इस युति से कई राशि के जातकों को लाभ मिलेगा. इन्हें धनलाभ, तरक्की, प्रेम संबंध में सुधार, अटके कार्य पूरे होने की खुशी मिल सकती है.

विज्ञापन

मेष राशि (Mesh Rashi)

होली के मौके पर मेष राशि वालों को धनलाभ हो सकता है. व्यापार से जुड़े मामलों में तरक्की के योग बनेंगे. आर्थिक स्थिति के लिए समय अच्छा रहेगा. करियर में तरक्की करेंगे और अटके हुए कार्य पूरे होंगे. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और सैलरी बढ़ने की खुशी मिल सकती है. मेष राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा.

विज्ञापन

सिंह राशि (Singh Rashi)

सिंह राशि वालों को होली पर भाग्य का साथ मिलेगा. आपके लिए समय अच्छा रहेगा. सभी कार्य पूरे होंगे और जीवन में चल रही समस्याओं का अंत होगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है. धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे और निवेश से फायदा मिल सकता है. पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा.

विज्ञापन

धनु राशि (Dhanu Rashi)

धनु राशि वालों के लिए समय अच्छा रहेगा. उन्नति और प्रगति के योग बन रहे हैं. आपको होली के समय नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. व्यापार में लाभ मिल सकता है. आय के नए स्रोत बनेंगे. वैवाहिक जीवन सुखमय होगा. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ