प्रेमानंद महाराज अपने माथे पर क्या लगाते हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व और लाभ

Premanand Ji Maharaj: यदि आप सनातन धर्म को फॉलो करते हैं या सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहते हैं तो आपने कभी न कभी प्रेमानंद महाराज के प्रवचन के वीडियो जरूर देखें होंगे. आएदिन सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज के वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन क्या कभी आपने उनके माथे पर गौर किया है? बाबा अपने माथे पर क्या लगाते हैं और उससे क्या लाभ होता है? यदि नहीं, तो चलिए इस बारे में जानते हैं.

premanand ji maharaj

Credit- Social Media

विज्ञापन

Premanand Ji Maharaj Mathe Par Kya lagte Hai: भारत में प्राचीन काल से ही ऋषियों-मुनियों, आध्यात्मिक मार्गदर्शकों व गुरुओं की समृद्ध परंपरा चली आ रही है, जो योग, ध्यान और देवी-देवताओं के उपदेशों को भक्ति के माध्यम से लोगों तक पहुंचाते हैं. इस समय इस परंपरा को आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज आगे बढ़ा रहे हैं. उनकी पहचान केवल एक संत के रूप में ही नहीं है, बल्कि युवा पीढ़ी को आध्यात्म से जोड़ने वाले प्रभावशाली गुरु के रूप में भी है.

प्रेमानंद महाराज अपनी सरल भाषा में भक्ति और राधा रानी के प्रेमपूर्ण उपदेशों के प्रचार-प्रसार के लिए जाने जाते हैं, जो केवल पीले रंग के कपड़े ही धारण करते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि प्रेमानंद महाराज अपने माथे पर क्या लगाते हैं और उसका धार्मिक महत्व क्या है? यदि नहीं, तो चलिए इस बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

प्रेमानंद महाराज माथे पर क्या लगाते हैं? (What does Premanand Ji Maharaj apply to his forehead?)

एकांतिक वार्तालाप के दौरान एक बार प्रेमानंद महाराज ने खुद बताया था कि वो अपने माथे के ऊपरी हिस्से पर श्री जी का प्रसादी चंदन (पीला) लगाते हैं, जबकि आंखों के पास वृंदावन की रज यानी मिट्टी धारण करते हैं. प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि ये मेरा सौभाग्य है कि मैं श्री जी का प्रसादी चंदन धारण करता हूं. ये चंदन जुगल किशोर की उपासना का सुहाग है, जिसे मैं 24 घंटे धारण करता हूं.

इसी के आगे प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि चंदन दिखावे के लिए नहीं लगाया जाता है, बल्कि ये आध्यात्मिक श्रृंगार का एक अहम हिस्सा है. चंदन (तिलक) को व्यक्ति की भक्ति, भावना और आराधना का प्रतीक माना जाता है.

विज्ञापन

माथे पर प्रसादी चंदन लगाने का महत्व और लाभ

धार्मिक मान्यता के अनुसार, माथे पर प्रसादी चंदन यानी पीला चंदन लगाने से मन शांत रहता है. साथ ही व्यक्ति के आसपास सकारात्मक ऊर्जा रहती है, जिस कारण उसे घबराहट और बेचैनी की समस्या नहीं होती है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ