रामनवमी पर हुआ रामलला का ‘सूर्य तिलक’, पीएम नरेंद्र मोदी हुए मंत्रमुग्ध, देखें वीडियो

Surya Tilak At Ayodhya Ram Mandir On Ram Navami 2026: रामनवमी के शुभ अवसर पर आज अयोध्या में प्रभु रामलला का भव्य सूर्य तिलक हुआ. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यालय से सूर्य तिलक के लाइव दर्शन किए और भगवान राम को प्रणाम किया.

ram lalla surya tilak 2026

Credit- Social Media

विज्ञापन

Surya Tilak At Ayodhya Ram Mandir On Ram Navami 2026: देशभर में आज 27 मार्च 2026 को भगवान राम को समर्पित रामनवमी का पर्व मनाया जा रहा है. रामनवमी के खास मौके पर श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर में प्रभु रामलला का भव्य सूर्य तिलक हुआ. करीब 4 मिनट तक सूर्य की नीली किरणें रामललाल के ललाट पर पड़ीं, जिससे पहले मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई. बता दें कि इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कार्यालय से सूर्य तिलक का लाइव दर्शन कर रहे थे, जिसकी वीडियो और तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

पीएम नरेंद्र मोदी हुए मंत्रमुग्ध

वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रधानमंत्री मोदी राम जी की भक्ति में मंत्रमुग्ध हैं. उन्होंने न सिर्फ रामलाल का सूर्य तिलक लाइव देखा, बल्कि प्रभु को प्रणाम किया और ताली बजाकर अपनी खुशी को व्यक्त भी किया.

विज्ञापन

अभिजीत मुहूर्त में हुआ रामलाल का सूर्य तिलक

आज रामनवमी के दिन ठीक दोपहर 12 बजे अभिजीत मुहूर्त के दौरान प्रभु रामलला का भव्य सूर्य तिलक हुआ, जो करीब 4 मिनट तक चला. इस अद्भुत नजारे को कैद करने के लिए परिसर में कुल 6 कैमरे लगाए गए थे, जबकि गर्भगृह में कुल 14 पुजारी मौजूद थे. बता दें कि आज के विशेष अवसर पर रामलाला को पीले रंग के वस्त्र पहनाए गए और उनका भव्य श्रृंगार किया गया. हालांकि, राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद ये उनका दूसरा सूर्य तिलक है.

सूर्य तिलक के लिए विशेष उपकरणों का किया गया निर्माण

सूर्य तिलक के अलौकिक दृश्य को साकार करने के लिए बेंगलुरु के वैज्ञानिकों ने सूर्य की गति का गहन अध्ययन करने के बाद विशेष दर्पण और लेंस आदि उपकरणों का निर्माण किया, जिनका परीक्षण 24 मार्च 2026 को पूरा हो गया था. राम मंदिर के ट्रस्ट की तरफ से जानकारी साझा की गई है कि सूर्य तिलक के लिए जो उपकरण तैयार किए गए हैं, उन्हें विशेष तरीके से डिजाइन किया गया है. उम्मीद है कि सूर्य की गति में होने वाले बदलावों के बावजूद भी अगले 19 सालों तक इन उपकरणों से सूर्य तिलक किया जा सकेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ