हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: पीपल के पेड़ का खास उपाय करने से बनेंगे बिगड़े काम, इस खास नियम का रखें ध्यान

Astro Tips: हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ का बहुत महत्व बताया गया है. पीपल के पेड़ की पूजा करने और इससे जुड़े उपाय करने से कई लाभ मिलते हैं. पीपल की पूजा और उपाय करते समय कई नियमों का ध्यान रखना चाहिए. चलिए इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

Astro Tips: पीपल के पेड़ की पूजा और परिक्रमा वाले उपाय को करने से लाभ मिलता है. पीपल के पेड़ की कभी भी रविवार के दिन परिक्रमा न करें. इसके साथ ही कभी भी दीपक से दूसरा दीपक नहीं जलाना चाहिए. दीपक से धूप नहीं जलानी चाहिए. ऐसा कभी नहीं करना चाहिए. हर बार माचिस जालकर ही दीप और धूप जलानी चाहिए. ऐसा करने से दरिद्रता आती है. कभी भी यज्ञ का श्राद्ध के समय सफेद तिल का इस्तेमाल न करें. हमेशा काले तिल का इस्तेमाल करें.

मां लक्ष्मी की अराधना में कमल के फूल का इस्तेमाल करें. भोलेनाथ की कृपा के लिए शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं. बेलपत्र ताजा नहीं मिल रहा है तो पुराने बेलपत्र को गंगाजल से धोकर इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आपको रोज बेलपत्र नहीं मिलता है तो चांदी का बेलपत्र बनवा लेना चाहिए. आप इसे शिवलिंग पर अर्पित करें. इसके बारे में अधिक जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

ये भी पढ़ें- Shri Durga Ashtottara Shatanama Stotram Lyrics: रोजाना पढ़ें श्री दुर्गा अष्टोत्तर शतनाम स्तोत्र, धन-खुशियों से भरा रहेगा घर

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola