Numerology: अंक ज्योतिष के मुताबिक मूलांक 9 वाले लोग स्वभाव के बहुत ही गुस्सैल होते हैं. यह लोग अपने आगे किसी की भी नहीं सुनते हैं. मूलांक 9 वालों की जन्म तारीख 9, 18 और 27 होती है. इसके साथ ही मूलांक 9 के स्वामी ग्रह मंगल देव हैं. यह मंगल के प्रभाव से गुस्सैल और जिद्दी स्वभाव के होते हैं. मूलांक 9 वाले लोगों में क्या खासियत और खामियां होती हैं चलिए जानते हैं.
बनते हैं अच्छे लीडर
मूलांक 9 वालों की सबसे अच्छी खासियत है कि, यह लोग अच्छे लीडर बनते हैं. इन लोगों के अंदर नेतृत्व क्षमता अच्छी होती है. मूलांक 9 वाले लोग आत्मविश्वास से भरे होते हैं. यह लोग जिम्मेदारी से काम करते हैं और इन्हें लापरवाही पसंद नहीं होती है. यह लोग अच्छे लीडर बनते हैं. हालांकि, यह लोग गुस्सा जल्दी होते हैं.
ये भी पढ़ें – Chaitra Navratri 2026: कब से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि? जानें देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा के दिन
मेहनती और संघर्षशील
यह लोग कठिनाइयों पर पार पाते हैं और बहुत ही मेहनती और संघर्षशील होते हैं. यह हर चुनोतियों को संभालने की क्षमता रखते हैं. यह लोग जन्म से ही योद्धा होते हैं. इन लोगों की एक कमी गुस्सा करना होता है जो कई बार इनके लिए समस्या बन जाता है. इससे बचने के लिए मूलांक 9 वालों को गुस्से पर काबू रखने की कोशिश करनी चाहिए, इसके साथ ही यह लोग साहसी, जोशीले, और ऊर्जावान होते हैं.
मूलांक 9 वालों के लिए उपाय
मूलांक 9 वालों के स्वामी ग्रह मंगल देव होते हैं. इन लोगों को मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए. इसके साथ ही मंगलवार को लाल वस्तुओं का दान करना अच्छा होता है. मंगलवार का व्रत करना चाहिए और मंगल को मजबूत करने के लिए ज्योतिषी की सलाह पर मूंगा रत्न धारण करना चाहिए.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
10 hrs agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
11 hrs agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
15 hrs agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
17 hrs agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
18 hrs agoअहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
1 day agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
2 days agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
2 days agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines