Today Nirjala Ekadashi 2026: सनातन धर्म के लोगों के लिए निर्जला एकादशी का दिन बेहद महत्वपूर्ण होता है. इस दिन भक्तजन न सिर्फ व्रत रखते हैं, बल्कि जगत के पालनहार भगवान विष्णु और धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना भी करते हैं. साथ ही देवी तुलसी की उपासना करना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि निर्जला एकादशी पर की गई पूजा का फल सभी 24 एकादशियों के व्रत और पूजा के समान मिलता है. इसके अलावा पाप और तमाम कष्टों से व्यक्ति को मुक्ति मिल जाती है. द्रिक पंचांग के अनुसार, हर साल निर्जला एकादशी का व्रत ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखना शुभ होता है.
इस बार एकादशी तिथि का आरंभ कल 24 जून 2026 की शाम 06 बजकर 12 मिनट से हो गया है, जो कि आज 25 जून 2026 की रात 08 बजकर 09 मिनट पर समाप्त होगी. ऐसे में आज यानी 25 जून 2026, वार गुरुवार को ही निर्जला एकादशी का व्रत रखना शुभ रहेगा. आज यहां पर आप निर्जला एकादशी की पूजा के शुभ मुहूर्त और व्रत के पारण समय आदि के बारे में जान सकते हैं.
निर्जला एकादशी पर राहुकाल और भद्रा का समय
आज निर्जला एकादशी पर राहुकाल दोपहर 02 बजकर 08 मिनट से दोपहर 03 बजकर 53 मिनट तक रहेगा. वहीं, भद्रा सुबह 07 बजकर 08 मिनट से आरंभ होगी, जो कि रात में 08 बजकर 09 मिनट पर समाप्त होगी.
निर्जला एकादशी की पूजा का शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त- सुबह में 04:04 से 04:45
- प्रातः सन्ध्या- सुबह में 04:25 से 05:25
- अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:56 से दोपहर 12:52
- गोधूलि मुहूर्त- शाम में 07:21 से 07:42
- सायाह्न सन्ध्या- शाम 07:23 से रात 08:23
- अमृत काल- सुबह में 06:46 से 08:32
निर्जला एकादशी व्रत के पारण का समय
आज रखे जाने वाले निर्जला एकादशी व्रत का पारण कल 26 जून 2026, वार शुक्रवार को होगा. पंचांग के अनुसार, कल 26 जून को सुबह 05:25 से सुबह 08:13 मिनट के बीच आप व्रत का पारण कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Nirjala Ekadashi 2026: गुरुवार के दिव्य संयोग में निर्जला एकादशी, मेष समेत 4 राशियों पर बरसेगी विष्णु जी की असीम कृपा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
2 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
4 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
6 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines