New Year Vastu Tips: 2026 के शुरू होने से पहले घर से निकाल दें ये 7 चीजें, मिल सकती है बड़ी सफलता

Home Vastu Tips: अधिकतर लोगों के घर में कोई न कोई ऐसी वस्तु होती है, जिससे उनके काम में बाधा उत्पन्न होती है और तरक्की-आर्थिक स्थिति पर ब्रेक लगता है. चलिए जानते हैं उन 7 अशुभ चीजों के बारे में, जिन्हें 2026 के शुरू होने से पहले घर से निकालना ही बेहतर रहेगा.

New Year Vastu Tips

Credit- Social Media

विज्ञापन

Home Vastu Tips: वर्ष 2026 के शुरू होने में ज्यादा समय नहीं बचा है. यदि आप नए साल की शुरुआत सकारात्मकता के साथ करना चाहते हैं तो उसके लिए कुछ चीजों को अपने घर से आज ही निकाल दें. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कुछ चीजों को रखना शुभ नहीं होता है. इनसे न सिर्फ वास्तु दोष लगता है, बल्कि घरवाले सदा परेशान रहते हैं. कुछ चीजें तरक्की की राह में बाधा बनती हैं और काम को बिगाड़ती हैं. चलिए जानते हैं घर में किन 7 चीजों को नहीं रखना चाहिए और उनका जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ता है.

टूटे हुए बर्तन

घर में लंबे समय तक टूटे हुए बर्तन रखने से घरवालों को मानसिक तनाव रहता है. साथ ही सेहत पर अशुभ प्रभाव पड़ता है.

विज्ञापन

जूते-चप्पल

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में खराब व टूटे हुए जूते-चप्पल को रखना शुभ नहीं होता है. इससे घर में नकारात्मकता फैलती है और घर वालों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है.

मूर्ति

घर में देवी-देवताओं की खंडित (टूटी) मूर्तियों को रखने से नकारात्मकता फैलती है और घर वालों को पाप लगता है.

विज्ञापन

घड़ी

जिन लोगों के घर में बंद या टूटी घड़ी होती है, वहां सदा अशांति रहती है. दरअसल, बंद और टूटी घड़ी को अस्थिरता का प्रतीक माना जाता है, जिसके अशुभ प्रभाव से घर में धन की कमी, रोग और अशांति का वास होता है. इसके अलावा कई बार व्यक्ति को वास्तु दोष भी लग सकता है.

पौधे

सूखे, मुरझाए और कांटेदार पौधों को घर में रखने से अशांति का वातावरण रहता है. साथ ही घरवालों की तरक्की नहीं होती है और वास्तु दोष लगता है.

विज्ञापन

कांच

घर में टूटा हुआ कांच रखने से अशांति फैलती है और दुर्घटनाओं के होने का खतरा बना रहता है.

फोटो

घर में लड़ाई-झगड़े, डूबती नाव, डूबता सूरज, हिंसक जानवर, देवी काली, शनि देव, भगवान शिव के विनाशकारी स्वरूप और हनुमान जी की दक्षिणमुखी तस्वीर यानी फोटो को नहीं रखना चाहिए. इससे सेहत और रिलेशनशिप पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ