Home Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर की हर दिशा का अपना महत्व होता है. इनमें से दक्षिण-पश्चिम दिशा, जिसे ‘नैऋत्य दिशा’ भी कहा जाता है, घर के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण मानी जाती है. गलत तरीके से इस दिशा का उपयोग करने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है और आर्थिक या स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आ सकती हैं. आइए जानते हैं, इस कोने में पेड़-पौधे क्यों नहीं लगाने चाहिए और कौन-से काम नहीं करने चाहिए?
दक्षिण-पश्चिम दिशा में पौधे रखना क्यों है अशुभ?
दक्षिण-पश्चिम कोने में पौधे रखना वास्तु अनुसार अशुभ माना जाता है. ऐसा करने से घर में आर्थिक तंगी या स्थिरता की कमी हो सकती है. यहाँ भारी, हरे या कांटेदार पौधे रखने से ऊर्जा असंतुलित होती है. यदि आप हरियाली रखना चाहते हैं, तो छोटे पॉट और घर के अन्य कोनों जैसे पूर्व या ईशान कोण में पौधे रखें.
खिड़की और दरवाजे की स्थिति
दक्षिण-पश्चिम दिशा में खिड़की और दरवाजा बिल्कुल नहीं होना चाहिए. खुला कोना नकारात्मक ऊर्जा के लिए रास्ता बना सकता है. यदि दरवाजा या खिड़की बनवाना यदि बेहद जरूरी है, तो हनुमान जी की मूर्ति वहां रखें और उनकी दृष्टि दक्षिण की ओर रखें. यह राहु और नकारात्मक प्रभाव को शांत करता है.
ये भी पढ़ें: Gemstones for Money: जातक को धन लाभ की गारंटी देते हैं ये 10 रत्न, धारण करते ही कर्ज से तुरंत मिलती है मुक्ति
दक्षिण-पश्चिम कोने में क्या बनाएं?
- स्टोर रूम: इस कोने में भारी सामान रखने से स्थिरता और सुरक्षा बनी रहती है.
- गृहस्वामी का कमरा: घर के मालिक का कमरा दक्षिण-पश्चिम में होने से परिवार में नेतृत्व और सम्मान बढ़ता है.
वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस कोने को हमेशा भरा और व्यवस्थित रखना चाहिए, क्योंकि खाली कोना नकारात्मक ऊर्जा पैदा करता है.
इस कोने में न बनवाएं ये चीजें
शौचालय: दक्षिण-पश्चिम में शौचालय या बाथरूम बनवाने से पितृ दोष और नकारात्मक प्रभाव बढ़ते हैं.
मंदिर: इस दिशा में मंदिर बनाने से बचें; ईश्वरीय ऊर्जा मुख्य रूप से ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व से प्रवेश करती है.
ये भी पढ़ें: Tulsi Vastu Tips: तुलसी के पास गलती से भी न लगाएं ये पौधे, वरना रुक जाएगी बरकत; हमेशा रहेंगे परेशान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
13 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
16 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
17 hrs agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
18 hrs agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
20 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 day agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
1 day agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
1 day agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines