Shardiya Navratri 2026 Mata Rani Ke Bhajan: शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से लेकर 19 अक्टूबर तक है. नवरात्रि पर्व के दौरान लोग घरों में भजन-कीर्तन का आयोजन करते हैं. इस दौरान देवी मां को प्रसन्न करने के लिए लोग भजन गाते हैं. नवरात्रि में आपको माता रानी को प्रसन्न करने के लिए यहां बताए गए भजन को जरूर गाना चाहिए. हम आपके लिए माता रानी के प्रसिद्ध गीतों में से 3 भजन लेकर आए हैं. आप इन भजन के लिरिक्स यहां पढ़ सकते हैं.
बड़ा प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी
दरबार तेरा दरबारों में,
एक खास एहमियत रखता है
उसको वैसा मिल जाता है,
जो जैसी नियत रखता है
बड़ा प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी
भक्तों की लगी है कतार भवानी
ऊंचे पर्बत भवन निराला
आ के शीश निवावे संसार, भवानी
प्यारा सजा है द्वार भवानी
जगमग जगमग ज्योत जगे है
तेरे चरणों में गंगा की धार, भवानी
तेरे भक्तों की लगी है कतार, भवानी
लाल चुनरिया लाल लाल चूड़ा
गले लाल फूलों के सोहे हार, भवानी
प्यारा सजा है द्वार, भवानी
सावन महीना मैया झूला झूले
देखो रूप कंजको का धार भवानी
प्यारा सजा है द्वार भवानी
पल में भरती झोली खाली
तेरे खुले दया के भण्डार, भवानी
तेरे भक्तों की लगी है कतार, भवानी
लक्खा को है तेरा सहारा मां
करदे अपने सरल का बेडा पार, भवानी
प्यारा सजा है द्वार भवानी
ये भी पढ़ें – Shardiya Navratri 2026: खाने से जुड़ी गलतियों के अलावा इन कारणों से टूट सकता है नवरात्रि का व्रत, जानिए जरूरी नियम
लेके पूजा की थाली ज्योत मन की जगा ली
लेके पूजा की थाली ज्योत मन की जगा ली,
तेरी आरती उतारू भोली माँ,
तू जो देदे सहारा सुख जीवन का सारा,
तेरे चरणों पे वारु भोली माँ, ओ माँ ओ माँ ..
धुले तेरे चरणों की लेकर माथे तिलक लगाया,
यही कामना लेकर मइयां द्वारे तेरे आया,
रहु मैं तेरा होके तेरी सेवा में खो के
सारा जीवन गुजारु देवी माँ,
तू जो दे दे सहारा सुख जीवन का सारा
तेरे चरणों पे वारु देवी माँ,
सफल हुआ ये जन्म के मैं था जन्मो से कंगाल,
तूने भक्ति का धन देके कर दियां मालामाल,
रहे जब तक ये प्राण करूँ तेरा ही ध्यान
नाम तेरा पुकारू भोली माँ,
तू जो दे दे सहारा सुख जीवन का सारा
तेरे चरणों पे वारु देवी माँ,
चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है
माता जिनको याद करे, वो लोग निराले होते हैं
माता जिनका नाम पुकारे, किस्मत वाले होतें हैं
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है
ऊँचे परबत पर रानी माँ ने दरबार लगाया है
सारे जग में एक ठिकाना, सारे गम के मारो का,
रास्ता देख रही है माता, अपने आख के तारों का
मस्त हवाओं का एक झोखा यह संदेसा लाया है
जय माता की कहते जाओ, आने जाने वालो को,
चलते जाओ तुम मत देखो अपने पो के षालों को
जिस ने जितना दर्द सहा है, उतना चैन भी पाया है
वैष्णो देवी के मन्दिर में , लोग मुरदे पाते है,
रोते रोते आते है, हस्ते हस्ते जाते है
मैं भी मांग के देखूं, जिस ने जो माँगा वो पाया है
मैं तो भी एक माँ हूं माता, माँ ही माँ को पहचाने
बेटे का दुःख क्या होता है, और कोई यह क्या जाने
उस का खून में देखूं कैसे, जिस को दूध पिलाया है
प्रेम से बोलो, जय माता दी, ओ सारे बोलो, जय माता दी
वैष्णो रानी, जय माता दी, अम्बे कल्याणी, जय माता दी
माँ भोली भाली, जय माता दी, माँ शेरों वाली, जय माता दी
झोली भर देती, जय माता दी, संकट हर लेती, जय माता दी
ओ जय माता दी, जय माता दी
ये भी पढ़ें – Shardiya Navratri Rashifal: शारदीय नवरात्रि पर शुभ संयोग, सिंह, तुला समेत 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ
नवरात्रि में माता रानी के भजन क्यों गाए जाते हैं?
नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए व्रत-पूजा के साथ ही भजन-कीर्तन किए जाते हैं. भजन-कीर्तन करने से देवी मां का आशीर्वाद मिलता है. नवरात्रि के समय लोग रात्रि जागरण करते हैं. आपको नवरात्रि में मां दुर्गा के आशीर्वाद के लिए भजन गाने चाहिए.
नवरात्रि के सबसे प्रसिद्ध माता के भजन कौन-से हैं?
- बड़ा प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी
- लेके पूजा की थाली ज्योत मन की जगा ली
- चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है
- मैया का चोला है रंगला
- भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अंबे
- तूने मुझे बुलाया शेरावालिये
- मन लेके आया माता रानी के भवन में
“जय अम्बे गौरी” आरती का क्या महत्व है?
नवरात्रि व्रत के दौरान मां दुर्गा की आरती अवश्य करनी चाहिए, देवी मां की पूजा-अर्चना के बाद अंत आरती ना करने पर पूजा अधूरी मानी जाती है. मां दुर्गा की कृपा-दृष्टि और आशीर्वाद के लिए जय अम्बे गौरी आरती करनी चाहिए.
“चलो बुलावा आया है” भजन की क्या कहानी है?
साल 1983 में राजेश खन्ना की फिल्म ‘अवतार’ में यह भजन गाया गया था. इस प्रसिद्ध गाने को आनंद बक्शी ने लिखा था. माता रानी के इस भजन को नरेंद्र चंचल, आशा भोसले और महेंद्र कपूर ने अपनी आवाज दी. चलो बुलावा आया है भजन माता रानी के दर्शन के लिए जाने के दौरान लोग खूब गाते हैं. यह भजन माता वैष्णो देवी की यात्रा के दौरान, नवरात्रि पर्व में और जागरण के लिए काफी प्रसिद्ध है.
ये भी पढ़ें – Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति कैसे जलाएं? इन नियमों का रखें ध्यान, वरना अधूरी रहेगी पूजा
नवरात्रि के नौ दिन किस देवी की पूजा होती है?
पहला दिन – मां शैलपुत्री
दूसरा दिन – मां ब्रह्मचारिणी
तीसरा दिन – मां चंद्रघंटा
चौथा दिन – मां कूष्मांडा
पांचवां दिन – मां स्कंदमाता
छठा दिन – मां कात्यायनी
सातवां दिन – मां कालरात्रि
आठवां दिन – मां महागौरी
नौवां दिन – मां सिद्धिदात्री
भजन, आरती और चालीसा में क्या अंतर है?
भगवान की भक्ति करने के लिए लोग भजन गाते हैं. भजन में भगवान के गुणगान होते हैं. जागरण और कीर्तन के दौरान भजन गाए जाते हैं. भगवान की पूजा के संपन्न होने के बाद में आरती की जाती है. पूजा के समापन के बाद धुन और लय के साथ आरती गाई जाती है. जबकि, चालीसा में भगवान की महिमा, गुणों और कृपा का वर्णन होता है. चालीसा में 40 चौपाइयां यानी पंक्तियां होती हैं.
माता रानी के भजन गाने का सही समय कौन-सा है?
भजन-कीर्तन के लिए आपको शुद्धता और स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए. माता रानी के भजन गाने के लिए स्नान करने के बाद पूजा कर लें. इसके बाद माता रानी की प्रतिमा के समक्ष दीप और धूप जलाकर बैठ जाएं. सच्ची श्रद्धा भाव, ढोलक, मंजीरा और स्वर के साथ भजन करने चाहिए.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
4 hrs agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
6 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
8 hrs agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
23 hrs agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
1 day agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
1 day agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
1 day agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
1 day agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines