हार्दिक पांड्या की PBKS से नहीं हुई ट्रेड डील, तो इस टीम के साथ बात हो सकती है पक्की, दो स्टार खिलाड़ी किए ऑफर

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर लगातार अलग-अलग तरह की अफवाहें सामने आ रही हैं. वह IPL 2027 ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स टीम का हिस्सा बन सकते हैं. अगर किसी तरह यह ट्रेड नहीं हुआ, तो MI के पास एक और टीम से ऑफर है.

hardik pandya trade

हार्दिक पांड्या के ट्रेड में दो टीमों को रुचि है (Image: ANI)

Hardik Pandya: IPL 2027 के ऑक्शन से पहले टीमों को अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी करनी है. 17 नवंबर तक सभी फ्रेंचाइजी उन खिलाड़ियों के नाम साझा कर देंगी, जिन्हें वे अपने साथ नहीं रखना चाहती हैं. इससे पहले ट्रेड को लेकर लगातार अलग-अलग तरह की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं. बताया जा रहा है कि पंजाब किंग्स ने हार्दिक पांड्या को ट्रेड के जरिए अपने साथ जोड़ने के लिए ऑफर दिया है. हालांकि, सिर्फ PBKS नहीं, एक और टीम रेस में है और मुंबई इंडियंस को उनसे भी बेहतरीन ऑफर मिला है.

विज्ञापन

PBKS में शामिल हो सकते हैं हार्दिक पांड्या

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या के ट्रेड के लिए पंजाब किंग्स से बातचीत की थी. PBKS ने इस डील को लेकर काफी रुचि दिखाई. उन्होंने बदले में मुंबई इंडियंस को लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और विकेटकीपर बल्लेबाज विष्णु विनोद ऑफर किए. बताया जा रहा है कि डील लगभग पक्की है और कुछ समय में आधिकारिक ऐलान हो सकता है.

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस के पास एक और ऑफर

मुंबई इंडियंस को हार्दिक पांड्या के ट्रेड के लिए PBKS के अलावा राजस्थान रॉयल्स से भी ऑफर मिला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, RR ने मुंबई इंडियंस को हार्दिक पांड्या के बदले यशस्वी जायसवाल और रवि बिश्नोई ऑफर किए हैं. जायसवाल फ्यूचर स्टार हैं और रवि बेहतरीन स्पिनर हैं. हालांकि, मुंबई इंडियंस इस डील को लेकर उतनी सीरियस नहीं है, क्योंकि उन्हें ट्रेड में एक प्रमुख तेज गेंदबाज की जरूरत है और अर्शदीप सिंह भारतीय टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

किसी वजह से अगर हार्दिक पांड्या का पंजाब किंग्स में ट्रेड असफल रहा, तो राजस्थान रॉयल्स के साथ उनकी डील पक्की हो सकती है. RR को एक अच्छा भारतीय ऑलराउंडर चाहिए. मुंबई इंडियंस को भी बदले में यशस्वी जायसवाल के रूप में एक ऐसा बल्लेबाज मिल जाएगा, जो हर सीजन खूब रन बनाता है. बताया जा रहा है कि 48 घंटे के अंदर हार्दिक के ट्रेड को लेकर आधिकारिक रूप से कोई ऐलान हो सकता है.

विज्ञापन

कौन होगा मुंबई इंडियंस का अगला कप्तान?

हार्दिक पांड्या का ट्रेड लगभग पक्का है. ऐसी स्थिति में मुंबई इंडियंस को नए कप्तान की जरूरत होगी. पिछले तीन सीजन से हार्दिक MI की कप्तानी कर रहे थे और उनके जाने के बाद अब रोहित शर्मा दोबारा टीम की कमान संभाल सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शर्मा ने MI टीम मैनेजमेंट को नए कप्तान के लिए तिलक वर्मा के नाम का सुझाव दिया था. हालांकि, मुंबई इंडियंस के मैनेजमेंट ने रोहित से दोबारा कप्तानी करने का आग्रह किया. रोहित ने इसे स्वीकार लिया है और अब जल्द ही इसका ऑफिशियल ऐलान हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ