Dhanteras Rangoli: धनतेरस पर घर के आंगन में बनाएं ये खूबसूरत रंगोली डिजाइन, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

Dhanteras Rangoli Designs: धनतेरस पर रंगोली बनाकर आप अपने घर को खूबसूरत और त्योहार के लिए तैयार कर सकते हैं. अपनी पसंद के हिसाब से इनमें से कोई भी डिजाइन चुनें और रंगों के साथ त्योहार की खुशियां मनाएं.

Dhanteras Rangoli Designs
1 / 6
इस धनतेरस अपने घर को खास अंदाज में सजाना चाहते हैं तो खूबसूरत रंगोली डिजाइन ट्राई कर सकते हैं. Image Credit-AI

धनतेरस का त्योहार हिंदू धर्म में बेहद खास माना जाता है. इस दिन लोग भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा करते हैं. माना जाता है कि धनतेरस पर घर को साफ-सुथरा और डेकोरेट करने से सुख-समृद्धि आती है. इस खास मौके पर घर के गेट और आंगन में रंगोली बनाने की भी परंपरा है. रंगोली न सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ाती है, बल्कि इसे खुशहाली का प्रतीक भी माना जाता है. अगर आप भी इस धनतेरस अपने घर को खास अंदाज में सजाना चाहते हैं तो खूबसूरत रंगोली डिजाइन ट्राई कर सकते हैं. इसके लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है. आइए देखते हैं धनतेरस के लिए कुछ खूबसूरत रंगोली डिजाइन आइडियाज.

विज्ञापन

कमल के फूल वाली रंगोली

कमल के फूल वाली रंगोली2 / 6

आंगन में आप कमल के फूलों वाली रंगोली बना सकते हैं. कमल को मां लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है और आप गुलाबी, लाल, पीले और सफेद रंगों की मदद से सुंदर कमल बना सकते हैं. इसके चारों तरफ छोटे-छोटे फूल और दीये बनाकर रंगोली को और खूबसूरत लुक दे सकते हैं. इसे भी पढ़ें- Diwali Budget Tips: कम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे

विज्ञापन

मां लक्ष्मी के चरणों वाली रंगोली

मां लक्ष्मी के चरणों वाली रंगोली  3 / 6

धनतेरस पर मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए उनके चरणों वाली रंगोली बनाना बेस्ट हो सकता है. आप गेट से पूजा स्थल तक छोटे-छोटे पैरों के निशान बना सकते हैं. इसके लिए लाल, पीले और सफेद रंगों का इस्तेमाल करें और यह डिजाइन देखने में सुंदर और पारंपरिक लगता है.

दीपक वाली रंगोली डिजाइन

दीपक वाली रंगोली डिजाइन4 / 6

धनतेरस के मौके पर दीपक वाली रंगोली घर के आंगन को खूबसूरत बना सकते है. आप बीच में बड़ा दीपक बनाएं और उसके चारों तरफ रंगीन फूलों की रंगोली बना सकते हैं.

विज्ञापन

स्वास्तिक वाली रंगोली

स्वास्तिक वाली रंगोली5 / 6

स्वास्तिक को शुभता और मंगल का प्रतीक माना जाता है. इसलिए आप धनतेरस पर आप पूजा स्थल के पास स्वास्तिक वाली रंगोली बना सकते हैं. इसके चारों तरफ छोटे फूल, पत्तियां और दीपक बनाकर इसे खूबसूरत लुक दे सकते हैं.

मोर वाली रंगोली डिजाइन

मोर वाली रंगोली डिजाइन6 / 6

अगर आप कुछ अलग और खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो मोर वाली रंगोली ट्राई कर सकते हैं इसके लिए नीले, हरे, पीले और गुलाबी रंगों का इस्तेमाल करें. मोर के पंखों को अलग-अलग रंगों से सजाएं, क्योंकि यह डिजाइन बड़े आंगन पर काफी अच्छा लगेगा. इसे भी पढ़ें- Dhanteras Special Recipe: धनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, त्योहार का मजा हो जाएगा दोगुना

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन