Masik Karthigai 2026: मासिक कार्तिगाई मुख्य तौर पर दक्षिण भारत में मनाया जाता है. यह तमिल में मनाई जाती है. चंद्रमा के कृतिका नक्षत्र में होने पर यह मासिक कार्तिगाई का पर्व मनाया जाता है. यह दिन भगवान शिव और उनके पुत्र कार्तिकेय की पूजा-अर्चना के लिए खास होता है. मासिक कार्तिगाई पर व्रत करने और भगवान कार्तिकेय की पूजा का महत्व होता है.
कब है मासिक कार्तिगाई? (Masik Karthigai Kab Hai)
मासिक कार्तिगाई का पर्व 27 जनवरी 2026, दिन मंगलवार को पड़ रहा है. इस दिन भगवान कार्तिकेय को समर्पित मासिक कार्तिक व्रत रखा जाएगा. इस दिन दीपक जलाने का महत्व होता है. दीपक जलाने से कार्तिकेय भगवान प्रसन्न होते हैं. चलिए आपको मासिक कार्तिगाई पर भगवान कार्तिकेय की पूजा विधि के बारे में बताते हैं.
मासिक कार्तिगाई पूजा विधि (Masik Karthigai Puja Vidhi)
मासिक कार्तिगाई पर आप सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र पहनें. घर में पूजा स्थान की सफाई करें और चौकी लगाकर उसपर कपड़ा बिछाएं. इस पर भगवान कार्तिकेय की प्रतिमा स्थापित करें. गंगाजन से अभिषेक करें और चंदन का तिलक लगाएं. भगवान के समक्ष दीपक जलाएं और भगवान कार्तिकेय के मंत्रों का जाप करें. इस दिन व्रत करें और तामसिक भोजन से दूर रहें सिर्फ फलाहार करें.
ये भी पढ़ें – Ardh Kendra Yog 2026: शनि-बुध के अद्भुत संयोग से पलटेगी इन 3 राशियों की किस्मत, अर्धकेंद्र योग बनने से मिलेगा लाभ
भगवान कार्तिकेय मंत्र (Bhagwan Kartikeya Mantra)
बीज मंत्र
ॐ सरवण भवाय नमः
ॐ कार्तिकेयाय नमः
कार्तिकेय गायत्री मंत्र
ॐ कार्तिकेयाय विद्महे वल्लीनाथाय धीमहि तन्नो स्कंद प्रचोदयात
शक्तिशाली मंत्र
ॐ स्कन्दाय शक्तिहस्ताय कुमाराय नमो नमः।
शरधनुषधराय धीमान् सेनान्ये सुरसत्तमाय नमः॥
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
2 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
3 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
19 hrs agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
20 hrs agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
22 hrs agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
23 hrs agoशारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति कैसे जलाएं? इन नियमों का रखें ध्यान
23 hrs agoआज है पितृ पक्ष का खास दिन, जानिए अमावस्या का महत्व और श्राद्ध मुहूर्त
1 day agoकैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
1 day agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines