Ashtami 2024: आज है चैत्र माह की मासिक दुर्गाष्टमी? जानें शुभ तिथि, मुहूर्त और महत्व

Masik Durgashtami 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मासिक दुर्गा अष्टमी के दिन मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा की जाती है। मान्यता है कि मासिक दुर्गा अष्टमी के दिन जो लोग विधि-विधान से पूजा करते हैं उनकी सारी मनोकामना पूर्ण हो जाती है। तो आइए आज इस खबर में जानते हैं कि मासिक दुर्गा अष्टमी कब है। साथ ही शुभ तिथि और अनुष्ठान के बारे में जानेंगे।

Monthly Durga Ashtami
विज्ञापन

Masik Durgashtami 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गा अष्टमी का पर्व मनाया जाता है। 16 अप्रैल यानी आज चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि है साथ ही मासिक दुर्गाष्टमी भी है। ज्योतिषियों के अनुसार, दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा की पूजा की जाती है। साथ ही अनुष्ठान भी किया जाता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि मासिक दुर्गाष्टमी शुभ तिथि क्या है और दुर्गा अष्टमी व्रत का अनुष्ठान क्या है।

कब है चैत्र माह की मासिक दुर्गा अष्टमी

वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह की मासिक दुर्गा अष्टमी का पर्व आज यानी 16 अप्रैल दिन मंगलवार को है।

विज्ञापन

शुभ तिथि – मासिक दुर्गा अष्टमी की शुरुआत 15 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर हो रही है और समाप्ति अगले दिन 16 अप्रैल दोपहर 1 बजकर 24 मिनट पर होगी। उदया तिथि के अनुसार, मासिक दुर्गा अष्टमी आज यानी 16 अप्रैल को है।

दुर्गा अष्टमी के दिन अनुष्ठान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दुर्गा अष्टमी के दिन मासिक दुर्गा अष्टमी के दिन मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए अनुष्ठान भी किया जाता है। बता दें कि इस दिन अनुष्ठान करने से पहले सुबह उठकर स्नान-ध्यान करें और मां दुर्गा की प्रार्थना करें। उसके बाद मां दुर्गा पर फूल, चंदन और धूप, दीप आदि अर्पित करें। अष्टमी के दिन कुवांरी कन्याओं की पूजा करें। साथ ही उनका आशीर्वाद भी लेते हैं। मान्यता है कि जो लोग इस दिन मां दुर्गा के कन्या रूप की पूजा करते हैं उनकी सारी मनोकामना पूर्ण हो जाते हैं।

ज्योतिषियों के अनुसार, मासिक दुर्गा अष्टमी के दिन उपवास भी रखा जाता है। इस दिन सच्चे मन से जो लोग माता रानी की पूजा करते हैं, उन पर मां दुर्गा सदा प्रसन्न रहती हैं। मासिक दुर्गा अष्टमी के दिन व्रत रखने से आध्यात्मिक लाभ मिलता है। इस दिन किसी भी जातक को मांसाहारी भोजन और शराब-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही इस दिन विलासिता से दूर रहना चाहिए। ऐसा करने से मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ