---विज्ञापन---

Mahakumbh 2025: साधुओं ने की अधिकारियों से धक्का-मुक्की, कहा- ‘ये महाकुंभ नहीं है, मृत्युकुंभ है!’

Mahakumbh 2025: सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर प्रयागराज महाकुंभ 2025 की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। साधुओं ने महाकुंभ व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से धक्का-मुक्की की और कहा कि ये महाकुंभ नहीं है, मृत्युकुंभ है। खबर में आप वीडियो देखकर खुद बखूबी समझ सकते हैं कि साधुओं में इतना आक्रोश क्यों है?

Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ 2025 की एक वीडियो सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें कुछ साधू महाकुंभ स्थल पर पुलिस अधिकारियों से धक्का-मुक्की कर रहे हैं। वे चीख-चीख कह रहे हैं कि आप जाइए यहां से, आपका यहां पर क्या काम है? ये वीडियो महाकुंभ की व्यवस्था की पोल खोल रही है, जिसमें 45 करोड़ से अधिक लोगों के आने की संभावना जताई जा रही है।

साधुओं ने की अधिकारियों से धक्का-मुक्की

महाकुंभ की व्यवस्था को देखकर साधू समाज काफी आक्रोश में दिख रहे हैं। एक साधू चीख कर कह रहे हैं कि यहां कोई व्यवस्था नहीं है। कुंभ क्षेत्र के स्टेशन ऑफिसर के साथ व्ययस्था को लेकर साधुओं ने धक्का-मुक्की भी की। एक साधु ने बताया कि अधिकारी लोग दारू (शराब) पीकर आए हुए है। यदि यह बात सच में सही है, तो यह महाकुंभ का की पवित्रता का अपमान ही कहा जा सकता है।

---विज्ञापन---

ये महाकुंभ नहीं है, मृत्युकुंभ है: साधू

वीडियो में एक साधू जोर-जोर से बोल रहे हैं कि उन्होंने महाकुंभ को मृत्युकुंभ बना दिया है, ये अमृत नहीं मृत्युकुंभ है। साधू की आवाज में रोष और गुस्सा साफ झलक रहा है। वे कह रहे हैं कि इन्होंने कुंभ को मुर्दाघर बना दिया है।

ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: बच्चों को सिखाएं नीम करोली बाबा की ये 5 आदतें, सफल होने से कोई नहीं रोक सकता!

---विज्ञापन---

फीकी पड़ती दिख रही है महाकुंभ की शुरुआत

पौष पूर्णिमा के दिन सोमवार 13 जनवरी से प्रयागराज महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है। इसका समापन महाशिवरात्रि के दिन 26 फरवरी, 2025 को होगा। जितने जोर-शोर और जोशो-खरोश से इस महाकुंभ की शुरुआत हुई, वह महज पहले हफ्ते में फीकी पड़ती दिख रही है। हालांकि बताया जा रहा कि मकर संक्रांति के दिन पहले शाही स्नान के रोज लगभग 2।5 करोड़ से अधिक लोगों ने प्रयागराज के संगम जल मे पुण्य की डुबकी लगाई थी।

---विज्ञापन---

अब इतने अमृत स्नान हैं बाकी

जहां तक इस बार महाकुंभ में शाही स्नान की बात है, तो बता दें इस बार कुल 6 शाही स्नान होंगे, जिसमें 3 मुख्य शाही स्नान हैं और 3 अर्द्ध-शाही स्नान हैं। इस बार इन सभी स्नान को ‘अमृत स्नान’ का नाम दिया गया है। इस प्रकार अब 4 अमृत स्नान बाकी हैं, जिसे आप यहां दिए गए टेबल में देख सकते हैं:

महाकुंभ 2025: शाही स्नान की महत्वपूर्ण तिथियां
क्र.सं. तारीख दिन पर्व
1 13 जनवरी, 2025 सोमवार पौष पूर्णिमा (संपन्न)
2 14 जनवरी, 2025 मंगलवार मकर संक्रांति (संपन्न)
3 29 जनवरी, 2025 बुधवार मौनी अमावस्या (बाकी)
4 3 फरवरी, 2025 सोमवार बसंत पंचमी (बाकी)
5 12 फरवरी, 2025 बुधवार माघी पूर्णिमा (बाकी)
6 26 फरवरी, 2025 बुधवार महाशिवरात्रि (बाकी)

बता दें कि महाकुंभ का प्रथम मुख्य स्नान 13 जनवरी 2025 को पौष पूर्णिमा के दिन और द्वितीय मुख्य स्नान 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति के दिन संपन्न हो चुका है और अंतिम स्नान महाशिवरात्रि पर्व के रोज 26 फरवरी, 2025 को है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Numerology: 2025 में इस मूलांक की 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर होगी हनुमान जी की खास कृपा, बनेंगे बिगड़े काम!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jan 16, 2025 06:51 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola