Janmashtami 2024: सनातन धर्म के लोगों के लिए कृष्ण जन्माष्टमी का विशेष महत्व है। देशभर में इस त्योहार को धूमधाम से मनाया जाता है। हर साल भाद्रपद माह में आने वाली कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इस पावन दिन आधी रात को भगवान विष्णु ने अपने आठवें अवतार कृष्ण जी के रूप में जन्म लिया।
जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण की विधिपूर्वक पूजा करना शुभ माना जाता है। हालांकि आज हम एक ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं, जिसे यदि आप इस पावन दिन चुपचाप करते हैं, तो निश्चित ही आपको पैसों की कमी से छुटकारा मिल सकता है। इसी के साथ आपके घर-परिवार में सुख, शांति, खुशहाली, समृद्धि और धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी।
जन्माष्टमी कब है?
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार भाद्रपद मास में आने वाली कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ 25 अगस्त को शाम 06:09 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन सोमवार को 26 अगस्त को शाम 04:49 पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के आधार पर जन्माष्टमी का व्रत 26 अगस्त 2024 को रखा जाएगा। जन्माष्टमी के दिन रात्रि में पूजा का शुभ मुहूर्त देर रात 12:01 मिनट से लेकर 12:45 मिनट तक है।
ये भी पढ़ें- बलराम जयंती पर इन 3 राशियों की पैसों से भरेगी तिजोरी! जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
जन्माष्टमी का अचूक उपाय
जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण को समर्पित मंदिर में जाएं। वहां जाकर भगवान कृष्ण की विधिपूर्वक पूजा करें और उन्हें खीर, फल, फूल और मोर पंख का भोग लगाएं। पूजा करने के बाद कृष्ण जी के चरणों में चढ़ा हुआ फूल चुपचाप उठाकर अपने घर लेकर आ जाएं। घर में मौजूद तिजोरी में उस फूल को पीले रंग के कपड़े में बांधकर रख दें। इस उपाय से आपको भगवान कृष्ण और धन की देवी मां लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही मनोवांछित फल की भी प्राप्ति हो सकती है।
जन्माष्टमी के अन्य उपाय
- जन्माष्टमी के दिन अपने घर में केले का पेड़ लगाएं और नियमित रूप से उसकी रोजाना पूजा करें। इससे आपको धन की देवी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगेगा।
- कृष्ण जी को खुश करने के लिए जन्माष्टमी के दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर उनका अभिषेक करें। इस उपाय से आपके घर में धन-धान्य का वास होगा। साथ ही सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति हो सकती है।
- जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण को भोग के रूप में तुलसी का पत्ता चढ़ाएं। इसी के साथ तुलसी के पेड़ के पास घी का दीपक जलाएं। इस उपाय से आपको कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त होगा, जिससे जीवन में प्रेम और सुख-शांति बनी रहेगी।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra Today: 12 राशियों की परेशानियां होंगी खत्म! पंडित सुरेश पांडेय से जानें प्रभावशाली उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धर्मिक मान्यता पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
शारदीय नवरात्रि में एक ही दिन होगा अष्टमी-नवमी का कन्या पूजन, जानिए विधि
2 mins agoआज नवरात्रि का 5वां दिन, स्कंदमाता की पूजा करें, जानें आरती, विधि और मंत्र
5 hrs agoनवरात्रि में जरूर करें अर्गला स्तोत्र का पाठ, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
22 hrs agoकष्टों को दूर करेंगी मां विंध्यवासिनी, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoकैसे शुरू हुई रावण का पुतला जलाने की परंपरा? जानिए रावण दहन का इतिहास
1 day agoशारदीय नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें पूजा विधि
1 day agoनवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
2 days agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
2 days agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines