बलराम जयंती पर इन 3 राशियों की पैसों से भरेगी तिजोरी! जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

Balaram Jayanti 2024: भगवान कृष्ण के भाई बलराम जी को समर्पित बलराम जयंती के दिन व्रत रखना बेहद शुभ होता है। इस दिन पूजा-पाठ करने से घर-परिवार में खुशियों का वास होता है और बच्चों की आयु बढ़ती है। चलिए जानते हैं इस बार बलराम जयंती का व्रत कब रखा जाएगा और इस दिन बने शुभ योग से किन-किन राशियों के लोगों को लाभ होगा।

Balaram Jayanti 2024

बलराम जयंती 2024

Balaram Jayanti 2024: भाद्रपद माह में आने वाली हर एक तिथि का विशेष महत्व होता है। इस दौरान व्रत रखने और देवी-देवताओं की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद मास में आने वाली कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि के दिन बलराम जयंती का पर्व मनाया जाता है। इसी दिन द्वापर युग में शेषनाग जी भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई के रूप में अवतरित हुए थे। देश के कई राज्यों में बलराम जयंती को ललही छठ, हलछठ, हलधर और हलषष्ठी के नाम से भी जाना जाता है। चलिए जानते हैं इस दिन कौन-कौन से शुभ योग का निर्माण हो रहा है और उससे किन-किन राशियों के लोगों को लाभ होगा।

विज्ञापन

बलराम जयंती पर बना महासंयोग

पंचांग के अनुसार, इस बार बलराम जयंती का व्रत 25 अगस्त 2024 को रखा जाएगा। इस दिन शेषनाग बलराम जी की पूजा करने का अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:03 मिनट से लेकर दोपहर 12:54 मिनट तक है। बलराम जयंती के पावन दिन भगवान कृष्ण के बड़े भाई शेषनाग बलराम की पूजा की जाती है। मान्यता है कि जो व्यक्ति बलराम जयंती के दिन व्रत रखता है और बलराम जी की उपासना करता है, उन्हें कृष्ण जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

विज्ञापन

खासतौर पर इस दिन माताएं अपने बच्चे की लंबी आयु और खुशहाली के लिए व्रत रखती हैं। बलराम जयंती का दिन इस बार बेहद खास है, क्योंकि इस दिन कई साल बाद त्रिपुष्कर योग और रवि योग का संयोग बन रहा है।

विज्ञापन

इन 3 राशियों का होगा भाग्योदय

मेष राशि

साझेदारी में बिजनेस करने के लिए ये समय शुभ है। भविष्य में बिजनेस का विस्तार होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। बच्चे यदि परीक्षा के लिए मन लगाकर प्रयास करेंगे, तो सफलता मिलने की पूरी संभावना है। शादीशुदा लोगों का वाहन व संपत्ति खरीदने का सपना सच हो सकता है।

मिथुन राशि

छोटे व्यापारियों को धन लाभ हो सकता है। इसके अलावा काम में भी बढ़ोतरी होगी। दुकानदारों की सेहत यदि लंबे समय से खराब चल रही थी, तो जल्द ही स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है। बिजनेसमैन को कोर्ट के किसी मामले से राहत मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ प्यार के पल साझा करेंगे। शाम में उनके साथ वॉक पर भी जा सकते हैं।

विज्ञापन

सिंह राशि

बलराम जयंती का दिन दुकानदारों की जिंदगी में खुशियां लेकर आएगा। सेल बढ़ेगी और मुनाफा भी डबल हो सकता है। यदि आपके ऊपर कर्ज चढ़ा हुआ है, तो जल्द ही आप उधार के पैसे चुका देंगे। इससे आपको काफी राहत मिलेगी। साथ ही मानसिक शांति का एहसास होगा। आज से कुछ साल पहले यदि आपने कोई बड़ा निवेश किया था, तो उससे धन लाभ होने की पूरी संभावना है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धर्मिक मान्यता पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ