हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Karwa Chauth 2026 Today: करवा चौथ व्रत आज, यहां जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

Karwa Chauth 2026 Today: आज 29 अक्टूबर 2026 दिन गुरुवार को करवा चौथ व्रत रखा जा रहा है. करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए करती है.

विज्ञापन
आज करवा चौथ व्रत पर शाम को चंद्रोदय किस समय होगा. (Photo Credit - AI)

Karwa Chauth 2026 Today: आज करवा चौथ का व्रत रखा जा रहा है. यह दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है. करवा चौथ व्रत का बेहद खास धार्मिक महत्व है. मान्यातओं के अनुसार, इस व्रत को करने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन की प्राप्ति होती है. करवा चौथ व्रत पर गणेश जी, भगवान शिव, माता पार्वती, करवा माता और चंद्र देव की पूजा करनी चाहिए.

करवा चौथ 2026 पूजा मुहूर्त

करवा चौथ पर व्रत का समय सुबह 6 बजकर 31 मिनट से लेकर शाम को 8 बजकर 17 मिनट तक रहेगा. इस दौरान महिलाओं को निर्जला व्रत करना होगा. करवा चौथ व्रत पर पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 5 बजकर 38 मिनट से लेकर शाम को 6 बजकर 58 मिनट तक होगा. पूजा मुहूर्त के लिए कुल 1 घंटे 17 मिनट का समय प्राप्त हो रही है. जबकि, करवा चौथ व्रत की अवधि 13 घंटे 26 मिनट रहेगी.

ये भी पढ़ें – Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानिए इसके पीछे का कारण

विज्ञापन

करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय

करवा चौथ व्रत पर चंद्रोदय का खास महत्व होता है. इस दिन शाम को चंद्रमा के दर्शन और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोला जाता है. दिल्ली में चंद्रमा का उदय रात को 8 बजकर 17 मिनट पर होगा. इस समय चंद्रमा को अर्घ्य देने के साथ ही व्रत खोल सकते हैं. अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय और व्रत खोलने का समय अलग हो सकता है.

करवा चौथ 2026 पूजा विधि

आज करवा चौथ व्रत पर सुबह महिलाएं स्नान करने के बाद सूर्योदय से पहले सरगी ग्रहण करें. सरगी में फल, मिठाई और सूखे मेवे खा सकते हैं. इसके साथ ही आप करवा चौथ व्रत का संकल्प लें. शाम को शुभ मुहूर्त में माता पार्वती, भगवान शिव और भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा करें. करवा चौथ के कैलेंडर को लगाकर पूजा-अर्चना अवश्य करें. पूजा के दौरान करवा चौथ की व्रत कथा का पाठ करें. शाम को चंद्रमा के दर्शन और अर्घ्य देने के बाद व्रत संपन्न करें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यातों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola