Karwa Chauth 2025 Vrat Niyam: सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत बेहद महत्वपूर्ण होता है. हालांकि, ये व्रत काफी कठिन होता है क्योंकि दिनभर कुछ भी खाना नहीं होता है, लेकिन महिलाएं ये व्रत पूरी निष्ठा और सच्चे मन से रखती हैं. मान्यता है कि करवा चौथ का व्रत रखने से देवी करवा की विशेष कृपा प्राप्त होती है, जिससे शादीशुदा जीवन में प्यार और खुशियां बढ़ती हैं. इसके अलावा पति की लंबी आयु का आशीर्वाद मिलता है. इस बार 10 अक्टूबर 2025, वार शुक्रवार को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा. आइए अब जानते हैं कि करवा चौथ के दिन क्या करना चाहिए और किन-किन कामों व गलतियों को करने से बचना चाहिए.
करवा चौथ के दिन न करें ये 5 काम
- करवा चौथ का व्रत निर्जना रखा जाता है यानी सूर्योदय से लेकर शाम में चांद की पूजा तक अन्न और जल किसी को भी ग्रहण नहीं करना चाहिए.
- यदि एक बार व्रत का संकल्प ले लिया है तो किसी भी कारण से उसे बीच में न तोड़ें.
- व्रत के दौरान सोना नहीं चाहिए.
- करवा चौथ के दिन काले, सफेद, नीले, भूरे और ग्रे रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए.
- करवा चौथ के दिन बाल धोना वर्जित होता है, इसलिए व्रत से एक दिन पहले ही बाल धो लें.
ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2025 Rashifal: करवा चौथ पर 3 राशियों को रहना है सावधान, विडाल-व्यातीपात योग का पड़ेगा अशुभ प्रभाव
करवा चौथ के दिन क्या करें?
- सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कार्य करने के बाद नए कपड़े धारण करने के पश्चात सरगी खाएं.
- निर्जला व्रत का संकल्प जरूर लें.
- ज्यादा से ज्यादा मंत्र जाप करें.
- सुहाग का सामान, अन्न या धन का दान जरूर करें.
- घर के मंदिर की साफ-सफाई करें.
करवा चौथ के दिन क्या न करें?
- किसी से लड़ाई-झगड़ा न करें.
- नकारात्मक चीजों से दूर रहें.
- व्रत के दौरान किसी के बारे में गलत न सोचें.
- किसी का अपमान न करें.
- झूठ न बोलें.
- नाखून और बाल न काटें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कैसा होता है आंख का फड़कना? महिला और पुरुष के लिए अलग है मतलब, जानिए
6 hrs agoसदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण! दिन में छाएगा अंधेरा, क्या भारत में दिखेगा?
10 hrs agoकब है धनतेरस? इस दिन खरीदारी करना क्यों माना जाता है शुभ
13 hrs agoआज महादेव की पूजा का महासंयोग, एकसाथ है गुरु प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि
20 hrs agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
1 day agoइस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoशुरू होने वाली है शारदीय नवरात्रि? कर लें कलश स्थापना की तैयारी
1 day agoकब होगी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत? जानिए अष्टमी, नवमी और दशहरा की तारीख
2 days agoमाघ मेले में होगी नई शुरुआत, दंडी संन्यासी पहली बार करेंगे देव अमृत स्नान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines