Karwa Chauth 2025: करवा चौथ के दिन महिलाएं अपने सुहाग के लिए व्रत रखती है. सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत करती हैं. यह व्रत कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि को रखा जाता है. इस बार करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर को रखा जाएगा. करवा चौथ पर महिलाएं व्रत रखती हैं और शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलती हैं. इस दिन महिला निर्जला व्रत रखती है वह पूरे दिन न ही कुछ खाती है और न ही पानी पीती हैं. आइये आपको करवा चौथ पर बन रहे अशुभ योग के बारे में बताते हैं.
करवा चौथ पर अशुभ योग
करवा चौथ के दिन विडाल और व्यातीपात योग बन रहा है. यह अशुभ योग होता है जो पूजा-पाठ के लिए सही नहीं होता है. करवा चौथ के दिन 10 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 31 मिनट से रात 8 बजकर 20 मिनट तक विडाल योग बन रहा है. इसके अलावा शाम 5 बजकर 41 मिनट पर व्यातीपात योग बन रहा है जिसका समापन अगले दिन 11 अक्टूबर की दोपहर को होगा.
ये भी पढ़ें – Chanakya Niti: जिंदगी में कामयाब होना चाहते हो तो ऑफिस में इन 5 लोगों से रहें दूर, जानें क्या कहती है चाणक्य नीति?
क्या है विडाल और व्यातीपात योग?
ज्योतिष शास्त्र में विडाल योग एक अशुभ योग है जो शुभ कार्य के लिए अच्छा नहीं होता है. इस योग में कोई कार्य करने से कार्य में बाधा आती है और असफलता मिलती है. व्यातीपात योग भी अशुभ होता है. यह योग दुर्भाग्य, नकारात्मकता और समस्याओं को साथ लाता है. इस दौरान पूजा-पाठ करना वर्जित होता है.
समय रहते कर लें पूजा
आप करवा चौथ के दिन इस अशुभ योग के शुरू होने से पहले पूजा कर लें. वरना इस दौरान पूजा करने से आपको शुभ फल नहीं मिलेंगे. आप शाम को 5 बजे इन अशुभ योग के शुरू होने से पहले पूजा कर लें. इसके बाद सिर्फ चंद्र दर्शन और अर्घ्य देना ही बाकी रखें. करवा चौथ पर चंद्रदर्शन का समय शाम को 7 बजकर 42 मिनट पर है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कैसा होता है आंख का फड़कना? महिला और पुरुष के लिए अलग है मतलब, जानिए
6 hrs agoसदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण! दिन में छाएगा अंधेरा, क्या भारत में दिखेगा?
10 hrs agoकब है धनतेरस? इस दिन खरीदारी करना क्यों माना जाता है शुभ
13 hrs agoआज महादेव की पूजा का महासंयोग, एकसाथ है गुरु प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि
20 hrs agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
1 day agoइस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoशुरू होने वाली है शारदीय नवरात्रि? कर लें कलश स्थापना की तैयारी
1 day agoकब होगी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत? जानिए अष्टमी, नवमी और दशहरा की तारीख
2 days agoमाघ मेले में होगी नई शुरुआत, दंडी संन्यासी पहली बार करेंगे देव अमृत स्नान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines