---विज्ञापन---

Religion angle-right

Kaalchakra: 12 राशियों को मिलेगा हर परेशानी से छुटकारा! अपनाएं पंडित सुरेश पांडेय की ये सलाह

खुश रहने के लिए व्यक्ति तमाम प्रयास करता है। लेकिन कई बार परेशानियां इतनी ज्यादा बढ़ जाती हैं कि उनसे मुक्ति पाना व्यक्ति के लिए असंभव प्रतीत होता है। हालांकि हर एक परेशानी से छुटकारा पाने के उपाय शास्त्रों में बताए गए हैं, जिनके बारे में आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं।

---विज्ञापन---

आज के समय में हर एक व्यक्ति किसी न किसी कारण परेशान है। जहां कुछ लोगों को पैसों की कमी के कारण मानसिक तनाव रहता है, वहीं कई जातक खराब सेहत, गृह क्लेश और नौकरी न मिलना आदि समस्याओं से त्रस्त हैं। हालांकि कुछ बातों पर ध्यान देकर और कुछ उपायों को नियमित करके प्रत्येक व्यक्ति को अपनी अधिकतर समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।

आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको राशि अनुसार उन उपायों व सलाह के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर व्यक्ति को अपनी कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। चलिए जानते हैं 12 राशियों से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों के बारे में।

---विज्ञापन---

मेष राशि (चू, चे, चो, ला, लू, ले, लो, अ)

  • मेष का स्थान मस्तक में होता है।
  • मेष राशि वालों के कारक ग्रह मंगल, सूर्य और गुरु हैं।
  • मेष राशि वालों के भाग्येश बृहस्पति देव हैं।
  • मेष राशि का स्वामित्व पूर्व दिशा में होता है।

उपाय-

  • तीनमुखी रुद्राक्ष धारण करना शुभ रहता है।
  • नियमित रूप से सूर्य को जल चढ़ाएं। सूर्य की उपासना से आपको तरक्की और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी।
  • भाग्योदय और आर्थिक उन्नति के लिए विष्णु जी की पूजा करें।
  • आत्मविश्वास बढ़ाने और कष्टों से मुक्ति पाने के लिए हनुमान जी की उपासना करें।
  • किसी से मुफ्त में कोई भी चीज न लें। इससे बरकत का नाश होगा।
  • भाई और पिता से झगड़ा न करें।
  • घर आए मेहमानों को मीठा जरूर खिलाएं।

वृषभ राशि (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

  • वृषभ राशि वालों का स्वामी ग्रह शुक्र है।
  • वृषभ राशि का स्थान मुख में होता है।

उपाय-

---विज्ञापन---
  • आर्थिक वृद्धि, अच्छी नौकरी और कारोबार में बढ़ोतरी के लिए मां दुर्गा की उपासना करें।
  • मां पार्वती और देवी संतोषी की पूजा करने से भी आपको लाभ होगा।
  • शनिदेव के मंदिर में शनिवार को नमन करना चाहिए।
  • मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करना भी लाभदायक रहेगा।
  • इंद्रियों को वश में करें और किसी से किया हुआ वादा न तोड़ें।
  • हर रोज घर में संध्या पूजन करें।

मिथुन राशि (का, की, कू, घ, छ, के, को, ह)

  • वायु तत्व प्रधान मिथुन राशि वालों का स्वामी ग्रह बुध है।
  • मिथुन राशि का स्थान छाती, बाजू और श्वास नली में होता है।

उपाय- 

  • धन, सेहत और भाग्य की स्थिति को मजबूत करने के लिए मिथुन राशि वालों को नियमित रूप से गणेश जी की उपासना करनी चाहिए।
  • कारोबार और नौकरी में सफलता प्राप्त करने के लिए विष्णु जी की पूजा करें।
  • कर्मफल दाता शनि को समर्पित मंदिर जाएं। वहां शनि देव के दर्शन करने भर से ही आपको लाभ मिलेगा।
  • मुख्य द्वार पर मनीप्लांट गलती से भी न लगाएं।
  • चमड़े की वस्तुओं का उपयोग न करें।

यदि आप 9 राशि से जुड़े उपायों व सलाह के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं। 

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Apr 24, 2025 10:24 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola