---विज्ञापन---

Religion angle-right

Kaalchakra: मई से दिसंबर 2025 तक, कब-कब सोना खरीदना शुभ? जानें पंडित सुरेश पांडेय से

शास्त्रों में बताया गया है कि सही दिन और समय पर सोना खरीदने से व्यक्ति को खास फायदा होता है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं 2025 में कब-कब सोना खरीदना शुभ रहेगा।

---खबर नीचे जारी है---

साल 2025 की शुरुआत से ही लगातार सोने के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जहां एक दिन सोने के भाव आसमान छूने लगते हैं, वहीं अगले दिन रेट गिर जाते हैं। ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल आता होगा कि वो किस दिन सोना खरीदें, जिससे उन्हें भविष्य में लाभ हो। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो कुछ विशेष दिन सोना खरीदने से साधक को मोटा फायदा होता है। दरअसल, सोने को सूर्य की धातु माना गया है, जो धन, समृद्धि, वैभव, आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है। शुभ ग्रहों का प्रभाव सोने को तेज करता है। जबकि पाप ग्रहों का प्रभाव सोने के भाव में मंदी लाता है।

आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको सोना खरीदने के महत्व और उससे होने वाले लाभ के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही आपको ये भी पता चलेगा कि कब-कब सोना खरीदना शुभ रहता है।

---खबर नीचे जारी है---

किन लोगों को पहनना चाहिए सोना?

जिन लोगों की कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति कमजोर होती है, उन्हें सोना पहनना चाहिए। सोना पहनने से मान-सम्मान, यश और नेतृत्व क्षमता बढ़ती है। साथ ही खुशी मिलती है, जिसका असर व्यक्ति के चेहरे पर भी पड़ता है। इसके अलावा राजनीति, प्रशासन या नेतृत्व क्षेत्र में भी लाभ होता है। इसलिए कहा जाता है कि जिन लोगों को सोना सूट करता है, वो कुछ ही समय में रंक से राजा बन जाते हैं। साथ ही उनका सौर-मणिपुर चक्र सक्रिय हो जाता है। वहीं जिन लोगों को सोना सूट नहीं करता है, उनके साथ बार-बार दुर्घटनाएं घटने लगती हैं।

ये भी पढ़ें- Akshaya Tritiya 2025: 30 अप्रैल से इन 3 राशियों को नहीं रहेगी किसी भी चीज की कमी! अक्षय तृतीया से एक दिन पहले चंद्र करेंगे गोचर

---खबर नीचे जारी है---

किस दिन खरीदना चाहिए सोना?

  • मकर संक्रांति, गुड़ी पड़वा, अक्षय तृतीया, नवरात्रि, दशहरा और धनतेरस से लेकर दिवाली तक सोना खरीदना शुभ माना जाता है।
  • सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और रविवार को सोना खरीदना शुभ माना जाता है।
  • किसी महीने की द्वितीया, तृतीया, पंचमी, सप्तमी, दशमी, एकादशी और पूर्णिमा तिथि को सोना खरीदना शुभ रहता है।
  • सोना खरीदने के लिए पुष्य नक्षत्र भी शुभ रहता है। 2025 में 3 मई, 30 मई, 27 जून, 24 जुलाई, 21 अगस्त, 17 सितंबर, 14 अक्टूबर, 10 नवंबर और 8 दिसंबर को पुष्य नक्षत्र है।
  • गुरु पुष्य योग भी सोना खरीदने के लिए बहुत शुभ माना जाता है। 24 जुलाई, 21 अगस्त और 18 सितंबर 2025 को गुरु पुष्य योग है।
  • रवि पुष्य योग भी सोना खरीदने और बेचने के लिए शुभ रहता है। 4 मई और 8 दिसंबर 2025 को रवि पुष्य योग है।

2025 में सोना खरीदने के शुभ दिन

  • जून- 3, 9, 17. 23 और 29
  • जुलाई- 5, 13, 19 और 26
  • अगस्त- 10, 14, 21, 26, 28 और 29 अगस्त
  • सितंबर- 5, 23, 25 और 26
  • अक्टूबर- 2, 5, 10, 12, 14, 21, 23, 30 और 31
  • नवंबर- 2, 5, 10, 12, 14, 21, 23, 30 और 31
  • दिसंबर- 2, 4, 5, 7, 16, 23, 25 और 26

यदि आप जानना चाहते हैं कि किन लोगों को सोना नहीं पहनना चाहिए तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं। इसी के साथ वीडियो में आपको सोने से जुड़ी कई और जरूरी बातों के बारे में भी पता चलेगा।

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Apr 21, 2025 11:08 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola