हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kaalchakra: शरीर के सात चक्र चमकाएंगे किस्मत, आध्यात्मिक स्वास्थ्य के बारे में पंडित सुरेश पांडेय से जानें

Kaalchakra Today: आज 18 जून 2026 दिन गुरुवार के कालचक्र में मानव शरीर में मौजूद सात चक्र के महत्व के बारे में जानेंगे. यह चक्र कैसे व्यक्ति की किस्मत चमका सकते हैं, आइये इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Kaalchakra Today 18 June 2026: आज 18 जून 2026, दिन गुरुवार को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है. चतुर्थी तिथि शाम को 6 बजकर 58 मिनट पर समाप्त हो जाएगी. इसके बाद पंचमी तिथि का आरंभ होगा. आज के दिन पुष्य नक्षत्र सुबह 11 बजकर 32 मिनट तक रहने वाला है. इसके बाद अश्लेषा नक्षत्र शुरू होगा. व्याघात योग शाम को 5 बजकर 35 मिनट तक रहेगा. इसके बाद हर्षण योग लगेगा. आज गुरु पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग बना हुआ है. आज राहुकाल दोपहर को 1 बजकर 30 मिनट से लेकर दोपहर को 3 बजे तक रहेगा. गुलिक काल सुबह 10 बजकर 38 मिनट तक रहेगा. भद्रा काल शाम को 6 बजकर 58 मिनट तक रहेगा. आज के कालचक्र शरीर के चक्र के बारे में जानते हैं.

मानव शरीर में मौजूद 7 चक्र का महत्व

व्यक्ति के शरीर में कुल 7 चक्र होते हैं. यह सभी चक्र मानव शरीर के मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को नियंत्रित करते हैं. मानव शरीर में मौजूद सात चक्र ऊर्जा को संतुलित करते हैं. यह शारीरिक ऊर्जा और भावनात्मक स्थिरता लाते हैं. यह सभी सातों चक्र मूलाधार चक्र, स्वाधिष्ठान चक्र, मणिपुर चक्र, अनाहत चक्र, विशुद्ध चक्र, आज्ञा चक्र और सहस्त्रार चक्र इस प्रकार हैं. आइये इनके बारे में विस्तार से प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं.

ये भी पढ़ें – Mahabharata Story: भगवान श्रीकृष्ण ने पांडवों के लिए मांगे थे ये 5 गांव, आज बन चुके हैं बड़े शहर, जानिए नाम

विज्ञापन

मूलाधार चक्र

शरीर में सबसे पहला चक्र मूलाधार चक्र को माना जाता है. यह रीढ़ की हड्डी के सबसे निचले हिस्से में यानी टेलबोन के नीचे होता है. मूलाधार चक्र पृथ्वी तत्व का चक्र है. मूलाधार चक्र से व्यक्ति की पर्सनैलिटी में निखार आता है. इस चक्र से व्यक्ति में वीरता, निर्भीकता और आनंद भाव का जागृत होता है. मूलाधार चक्र के अधिक सक्रिय होने पर व्यक्ति अक्रामक स्वभाव का हो जाता है. यह छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करता है.

विज्ञापन

स्वाधिष्ठान चक्र

स्वाधिष्ठान चक्र शरीर में मूलाधार चक्र से करीब 3 सेंटीमीटर ऊपर होता है. यह शरीर का दूसरा प्रमुख चक्र माना जाता है. स्वाधिष्ठान चक्र जल तत्व का होता है. यह चक्र व्यक्ति को नकारात्मक चीजों से दूर रखता है. इस चक्र के संतुलित होने पर व्यक्ति ईमानदार और क्रिएटिव होता है. इसके अधिक सक्रिय होने पर व्यक्ति भावुक हो जाता है.

विज्ञापन

अन्य सभी सात चक्रों के बारे में विस्तार से जानने के लिए आप ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें – Ratna Shastra: मेहनत के बाद भी नहीं मिल रही सफलता, तो जरूर धारण करें ये 3 रत्न, बदल सकती है तकदीर

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola