Kaalchakra Today 15 July 2025: देवों के देव महादेव को समर्पित सावन का पावन महीना चल रहा है। सावन माह में आने वाले प्रत्येक सोमवार का जितना महत्व है, उतनी ही खास आस्था लोगों की मंगलवार के दिन से जुड़ी है। मंगलवार के दिन भगवान शिव के साथ-साथ देवी गौरी की पूजा की जाती है। साथ ही मंगला गौरी व्रत रखा जाता है। आज 15 जुलाई 2025 को पहला मंगला गौरी व्रत है। मान्यता है कि जो विवाहित महिला मंगला गौरी व्रत रखती है, उसके जीवन में आ रही परेशानियां कम हो जाती हैं और घर-परिवार में समृद्धि-प्रेम का वास होता है।
ज्योतिष शास्त्र की मानें तो मंगलवार के दिन का संबंध मंगल ग्रह से भी है। यदि कोई व्यक्ति इस दिन सच्चे मन से कुछ विशेष उपाय करता है, उसे मंगल दोष से मुक्ति मिलती है। आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको सावन में आने वाले मंगलवार के दिन करने वाले प्रभावशाली उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।
पहले मंगला गौरी व्रत का मुहूर्त
- राहुकाल- दोपहर 03 बजे से लेकर शाम 04 बजकर 30 मिनट तक
- यमगण्ड काल- सुबह 09 बजे से लेकर सुबह 10 बजकर 44 मिनट तक
- गुलिक काल- दोपहर में 12 बजकर 27 मिनट से लेकर 02 बजकर 10 मिनट तक
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar: आज मंगला गौरी व्रत पर चंद्र का नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों के लिए रहेगा लाभदायक
मंगल दोष का प्रभाव
जिन लोगों की कुंडली में मंगल अशुभ स्थिति में होता है, उनका स्वभाव क्रूर व हिंसक हो जाता है। आत्मविश्वास और साहस का स्तर धीरे-धीरे कम होने लगता है। व्यक्ति को संपत्ति और जमीन के मामले में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। व्यक्ति के ऊपर कर्ज चढ़ता रहता है और वो किसी न किसी मुकदमे में उलझा रहता है। इसके अलावा शादी होने में परेशानी होती है और वैवाहिक जीवन में समस्याएं बढ़ने लगती हैं। हालांकि कुछ उपायों को करके मंगल के अशुभ प्रभाव को कम किया जा सकता है।
मंगला गौरी व्रत के उपाय
- जो लोग अपना मकान नहीं बना पा रहे हैं वो मंगलवार की सुबह शिव मंदिर जाकर शिवलिंग का जल और गुड़ से अभिषेक करें। साथ ही हरसिंगार के फूल, फल, मिठाई, धतूरा और अन्य पूजा सामग्री चढ़ाएं। ये उपाय आज से 9 मंगलवार यदि आप करते हैं तो इससे आपका खुद के घर का सपना पूरा हो सकता है।
- जिन लोगों के ऊपर बहुत ज्यादा कर्ज चढ़ा हुआ है, वो शिवलिंग का जल से अभिषेक करें। शिवलिंग पर लाल फूल और मसूर की दाल अर्पित करें। इस दौरान “ॐ ऋण-मुक्तेश्वर महादेवाय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें। इसके अलावा अपने घर की उत्तर-पूर्व दिशा को जितना साफ रखेंगे, उतना अच्छा होगा।
- मंगल के अशुभ होने के कारण वैवाहित जीवन में परेशानियां आ रही हैं तो रोजाना शिव जी को सफेद और मां पार्वती को पीले रंग के फूल अर्पित करें। शिव-पार्वती की मूर्ति के सामने घी का एक दीपक जलाएं। गले में गौरीशंकर रुद्राक्ष धारण करें। जितना हो सके, उतना ॐ उमा महेश्वराय नमः मंत्र और अर्धनारीश्वर स्तोत्र का पाठ करें। इसके अलावा अपने घर में शिव परिवार की स्थापना करके पूजा करें। यदि आप इन चीजों का नियमित करते हैं तो आपके प्रेम जीवन में आ रही परेशानियां जल्द दूर हो जाएंगी।
यदि आप मंगला गौरी व्रत के और उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।
ये भी पढ़ें- Video: शनि-मंगल के प्रभाव से इस राशिवालों के घर में बढ़ेगा क्लेश, पुराने रोग भी करेंगे परेशान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
Chanakya Niti: खुशहाल जीवन को मुश्किलों से भर सकते हैं 4 तरह के लोग, आचार्य चाणक्य के श्लोक से जानें
1 hr agoSwapna Shastra: कैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? जानिए उनके हंसने-रोने और खाना मांगने का मतलब
12 hrs agoVideo: पितृ पक्ष में जरूर करें तिल और कुशा का उपाय, पितरों के प्रसन्न होने से घर आएगी खुशहाली
1 day agoOctober Vrat Tyohar 2026: पितृ पक्ष, नवरात्रि, दशहरा और करवा चौथ समेत अक्टूबर में पड़ेंगे कई व्रत-त्योहार, देखें लिस्ट
1 day agoKaalchakra: पितृ पक्ष में क्यों जरूरी है पंचबलि? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए श्राद्ध से जुड़ा नियम
1 day agoPitru Paksha 2026: कबूतर या चिड़िया नहीं, कौवे को ही क्यों खिलाया जाता है श्राद्ध का भोजन? जानिए धार्मिक मान्यता
1 day agoShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि में कब है अष्टमी-नवमी कन्या पूजन? पंचांग से जानिए सही तारीख
1 day agoPitra Paksha 2026: आज एक ही दिन पड़ रहा चतुर्थी और पंचमी का श्राद्ध, जानिए किस समय करें पितरों का तर्पण?
1 day agoPitru Paksha 2026: क्या बेटा नहीं होने पर दामाद कर सकता है श्राद्ध? जानिए क्या है गरुड़ पुराण के नियम
2 days agoVideo: पापों के नाश के लिए पितृ पक्ष में करें अष्ट महादान, होगी मोक्ष की प्राप्ति
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines