Singh Rashifal 2025

Video: शनि-मंगल के प्रभाव से इस राशिवालों के घर में बढ़ेगा क्लेश, पुराने रोग भी करेंगे परेशान

Singh Rashifal 2025: शनि और मंगल ग्रह का जुलाई माह में कई राशियों के ऊपर अशुभ प्रभाव पड़ेगा, जिसमें सिंह राशि के जातक भी शामिल हैं। चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश से जानते हैं आने वाले दिनों में सिंह राशिवालों को कौन-कौन सी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

Singh Rashifal 2025: ज्योतिष शास्त्र में हर एक ग्रह की खासियत के बारे में बताया गया है, जिनकी बदली चाल का असर लंबे समय तक राशियों के ऊपर पड़ता है। शनि और मंगल, दोनों को नवग्रहों का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। शनि को जहां कर्म, रोग, पीड़ा और मेहनत का दाता माना गया है, वहीं मंगल ग्रह का संबंध साहस, सकारात्मक ऊर्जा, युद्ध और खून आदि से है। जब भी इन दोनों ग्रहों का अशुभ प्रभाव किसी राशि पर पड़ता है तो उसके कारण लोगों की खुशियों पर ब्रेक लग जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसरा, जुलाई माह में शनि और मंगल ग्रह का अशुभ प्रभाव सिंह राशिवालों के पारिवारिक जीवन पर पड़ने वाला है। संबंधों में खटास आने से दूरियां बढ़ेंगी।

विज्ञापन

महीने के दूसरे भाग में ऊर्जा में कमी आने से बुखार और सिर दर्द की समस्या रहेगी। इसके अलावा पुराने रोग फिर से परेशान कर सकते हैं। जिन लोगों को हड्डियों से जुड़ा कोई रोग है, वो अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रहें। यदि आप जानना चाहते हैं कि ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए जुलाई माह में सिंह राशिवालों के लिए कौन-कौन से उपाय करने लाभदायक रहेंगे तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ