Chandra Gochar: आज मंगला गौरी व्रत पर चंद्र का नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों के लिए रहेगा लाभदायक

Chandra Gochar 2025: आज सावन का पहला मंगला गौरी व्रत है। आज के पावन दिन प्रात: काल में चंद्रमा का नक्षत्र गोचर भी हुआ है। इस बार चंद्र देव ने कुंभ राशि में रहते हुए बृहस्पति के नक्षत्र पूर्वा भाद्रपद में गोचर किया है। चलिए जानते हैं चंद्र के इस गोचर से किन-किन राशियों की किस्मत का सितारा चमक सकता है।

trigrahi-yoga-of-sun-mercury-and-jupiter-in-gemini

सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

विज्ञापन

Chandra Gochar 2025: सावन का महीना चल रहा है, जिस दौरान आने वाले व्रत-त्योहार पर पूजा-पाठ करने से साधक को विशेष फल मिलता है। आज 15 जुलाई 2025 को सावन का पहला मंगलवार है, जिसे मंगला गौरी व्रत के नाम से भी जाना जाता है। आज के पावन दिन भगवान शिव की पूजा करने के साथ-साथ देवी गौरी की आराधना करना शुभ होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जिन लोगों के ऊपर महादेव और देवी गौरी की विशेष कृपा होती है, वो कभी किसी बड़ी समस्या में नहीं फंसते हैं।

हालांकि ज्योतिष दृष्टि से भी आज का दिन खास है क्योंकि चंद्र देव ने प्रात: काल में गोचर किया है। आज सुबह 06 बजकर 25 मिनट पर कुंभ राशि में रहते हुए चंद्र देव ने शतभिषा नक्षत्र से निकलकर पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में कदम रखा है। मन, विचार, स्वभाव, माता और मानसिक स्थिति के दाता चंद्र देव का शास्त्रों में खास महत्व है, जिनके प्रत्येक गोचर का असर राशियों पर पड़ता है। चलिए अब जानते हैं आज मंगला गौरी व्रत पर होने वाले चंद्र गोचर से किन तीन राशिवालों को लाभ होने के योग हैं।

विज्ञापन

वृषभ राशि

आज सुबह हुए चंद्र गोचर से वृषभ राशिवालों को व्यापार में लाभ होगा। जो लोग समाज के हित में काम करते हैं, उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापारियों को व्यापार बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे। युवाओं की वाणी और संचार कौशल में सुधार होगा, जिसके बाद उनके स्वभाव की प्रशंसा होगी। इसके अलावा घर में चल रहा क्लेश समाप्त होगा। अपार धन की प्राप्ति होने से नौकरीपेशा जातक माता-पिता के नाम पर घर खरीद सकते हैं।

कर्क राशि

नौकरी की तलाश में जुटे जातकों को अनजान व्यक्ति की मदद से जुलाई माह के खत्म होने से पहले किसी बड़ी कंपनी में जॉब मिल जाएगी। घर के मुखिया के फैसलों का सम्मान करेंगे तो परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। जिन लोगों ने अभी तक अपना खुद का घर नहीं खरीदा है, उन्हें संपत्ति का सुख मिलेगा। नए व्यापारिक सौदों पर ध्यान देंगे तो अच्छा मुनाफा होगा और काम को गति मिलेगी। घरवालों से बोलचाल बंद है तो गिले-शिकवे दूर होंगे।

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि में रहते हुए आज चंद्र देव ने नक्षत्र गोचर किया है, जो उनके लिए शुभ रहेगा। संपत्ति से संबंधित विवाद हल होंगे और मानसिक शांति मिलेगी। पुराने निवेश से अचानक लाभ होगा, जिस कारण युवाओं को आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। परिवारवालों के साथ मन की बातें करने से मानसिक शांति मिलेगी। इसके अलावा घर के मुखिया की सेहत में सुधार होगा और वो सेहतमंद महसूस करेंगे।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ